बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
08 जुलाई 2020 बुधवार
युवा जदयू बेगूसराय के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने आगामी 11 जुलाई को होने वाले युवा जदयू के वर्चुअल सम्मेलन को एतिहासिक रूप देने के लिए कार्यकर्ताओ को पूरी ताकत लगाने की गुजारिश की।
सम्मेलन को सफल बनाने मे युवा जदयू कोई कसर नही छोडेगा। बेगूसराय जिले से 10000 युवा साथी इस सम्मेलन मे भाग लेगे। युवा विचार विकसित बिहार नीतीश कुमार के नाम से शुरू हो रहे कार्यक्रम का शुभारंभ जनता दल यू के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद सह संसदीय दल के नेता रामचन्द्र प्रसाद सिंह करेंगे।
अभी तक 5000 युवाओ की सूची तैयार कर ली गई है। जिलाध्यक्ष ने आगे बतलाया की सम्मेलन को सफल बनाने के लिए लगातार विभिन्न प्रखंडो सहित पंचायत स्तर एवं बूथ स्तर तक के युवाओं से संपर्क साधा जा रहा है। वहीं दिनांक 07-07-2020 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा कोरोना संकट के बीच बंद सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालय स्कूल मे पढने वाले करीब दो करोड बच्चो को मिड डे मील के बदले राशी और अनाज दोनो का लाभ दिया जायेगा।
जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने मुख्यमंत्री महोदय के इस निर्णय का स्वागत करते हुए बधाई दी। उन्होने आगे बतलाया की नीतीश कुमार जी ने शिक्षा विभाग को ये निर्देश दिये है कि वह सरकारी स्कूलो मे कक्षा एक से पांच मे पढने वाले बच्चो को मई, जून और जुलाई महीने के लिए छात्र के हिसाब से 358 रूपया देने की व्यवस्था कर ली जाय। इसके साथ ही कक्षा छह से 12 वीं तक के छात्रों के लिए 12 किलो खाधानन और 536 रूपये देने का निर्देश जारी किया गया है। इस महत्वपूर्ण फैसले को प्रभावी करने मे सरकार को 78 करोड 70 लाख का अतिरिक्त खर्च वहन करना पडा है।

