Thu. Feb 12th, 2026

चेतावनी :: 09 जुलाई से 12 जुलाई तक बेगूसराय ज़िले में भारी बारिश एवं वज्रपात की संभावना

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

8 जुलाई 2020 बुधवार

बेगूसराय सहित आसपास के जिलों में भारी बारिश एवं बज्रपात की घटनाएं  लगातार हो रही है। लेकिन आज  विभाग के द्वारा चेतावनी जारी करते हुए  चार दिनों तक बज्रपात और भारी बारिश की बात बताई है।

आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार, पटना के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर 09 जुलाई से 12 जुलाई तक बेगुसराय ज़िले में भारी बारिश एवं वज्रपात की संभावना है। अतः इस आलोक में आम जनता से यह अपील की जाती है की वो निम्न सावधानियाँ बरते :-

१) यदि आप खुले में हों तो शीघ्र अतिशीघ्र किसी पक्के मकान में शरण ले।

२) सफ़र के दौरान अपने वाहन में ही बने रहे।

३) खिड़कियाँ,दरवाज़े,बरामदे एवं छत से दूर रहे।

४) एस सी वस्तुएँ जो बिजली की सुचालक हैं उनसे दूर रहे।

५)बिजली के उपकरणो या तार के साथ संपर्क से बचे व बिजली के उपकरणों को बिजली के संपर्क से हटा दें।

६)तालाब और जलाशयों से भी दूरी बनाए रखें।

७) समूह में न खड़े हो,बल्कि अलग अलग खड़े रहे।

८) यदि आप जंगल में हो तो बौने एवं घने पेड़ों की शरण में चले जाएं।

९)धातु से बने कृषि यंत्र-डंडा आदि से अपने को दूर कर दें।

१०) यदि आप खेत खलिहान में काम कर रहे हो और किसी सुरक्षित स्थान की शरण न लें पाएँ हो तो-

क)जहाँ हैं वहीं रहें, हो सके तो पैरों के नीचे सूखी चीज़ें जैसे- लकड़ी, प्लास्टिक,बोरा या सूखे पत्ते रख लें।

ख)दोनों पैरों को आपस में सटा लें एवं दोनों हाथों को घुटनों पर रखकर अपने सिर को ज़मीन के तरफ़ यथासंभव झुकालें तथा सिर को ज़मीन से न सटाएं।

ग) ज़मीन पर कदापि न लेटें।

९९) ऊँची इमारत वाले क्षेत्रों में शरण नहीं लें।

१२)ऊँचे वृक्ष,बिजली एवं टेलीफ़ोन के खम्भों के नीचे कदापि शरण नहीं लें।

१३)पैदल जा रहें हों तो धातु की डंडी वाले छातों का उपयोग न करें।

१४) यदि घर में हो तो पानी का नल,फ़्रिज,टेलीफ़ोने आदि को ना छुएँ।

१५) बाहर रहने पर धातु से बनी वस्तुओं का उपयोग न करें।

 

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed