Thu. Feb 12th, 2026

संघर्ष और पहल से अगिआंव अंचल कार्यलय में नारायणपुर थाना के खेड़ी निवासी को मिला चार लाख रुपये का चेक

भोजपुर (अगिआंव) ::–

बबलू कुमार ::–

8 जुलाई 2020 बुधवार

भाकपा – माले केंद्रीय कमिटी सदस्य व इनौस नेता मनोज मंज़िल व माले नेता व पोसवाँ मुखिया प्रतिनिधि जयकुमार यादव के संघर्ष और पहल से अगिआंव अंचल कार्यलय में नारायणपुर थाना के खेड़ी निवासी मनीष कुमार के आश्रित को चार लाख रुपये का चेक मिला।

आपको बताते चलें कि विगत कुछ दिन पहले मवेशी चराने गए 8 वीं क्लास के छात्र मनीष यादव (14 वर्ष) की 4 जुलाई 2020 को आकाशिय बिजली गिरने से मौत हो गई थी। मनीष के पिता श्री संजय यादव गरीब किसान हैं। उनको मनीष से बड़ी उम्मीद थी, मनीष पढ़ने में भी ठीक थे पर ग़रीब के बेटा केवल पढ़ाई नहीं कर सकता है ,उसे मवेशी पालने और खेती-बाड़ी में भी हाथ बटाना पड़ता है।

घटना के ख़बर मिलते ही भाकपा माले नेता सह पोसवां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जय कुमार यादव घटना स्थल पहुंचे थे ।परिजन और गावँ के लोग दौड़े तबतक मनीष की जान निकल चुकी थी।

घटना स्थल से ही माले नेताओं ने अगिआंव CO और आपदा विभाग के अधिकारियों से वार्ता की तो अधिकारियों ने एक सप्ताह के अंदर चार लाख( 400000 )रुपए का चेक देने का गारंटी किए थे।
और आज उसी क्रम में माले नेता मनोज मंज़िल, दसई राम, जयकुमार यादव, युवा नेता असलूब के मौजूदगी में चेक उनके आश्रित को अंचलाधिकारी के द्वारा दिया गया।

इस मौके पर माले नेता मनोज मंज़िल ने कहा कि इस दुख के घड़ी में भाकपा – माले पूरे परिवार के साथ खड़ी है और जितना भी सम्भव होगा मुआवजा दिलाने के लिए संघर्ष करेगी ।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed