Wed. Feb 11th, 2026

*पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का छपरा विधायक ने किया उद्घाटन*

ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,

*पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का छपरा विधायक ने किया उद्घाटन*

▪️कहा बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता.
▪️आवश्यक जगह पक्की सड़क का हो रहा है निर्माण
▪️स्थानीय लोगों ने कहा वर्षो पुरानी मांग हुई पूरी.

छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने नगर निगम के अंतर्गत वार्ड 5 में ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के मंदिर से उत्तर उमेश सिंह के घर तक मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।यहाँ पक्की सड़क बनने से लोगों में खुशी का माहौल है।स्थानीय निवासीयों ने हर्ष पूर्ण तरीके से कहा की आज हम सभी को आभास हो गया की विधायक डॉ सी एन गुप्ता जाती जमात, वोट की राजनीती नहीं विकास की राजनीती करते है आज जहाँ भी देखिए विधायक जी ने वो सभी सड़क बनवाई है जो वर्षो से उपेक्षित थी हमारा साथ हमेसा विधायक जी के साथ रहेगा.इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि छपरा विधानसभा में लोगों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध करना मेरी प्राथमिकता रही है। लगातार आवश्यक जगह पक्की सड़क का निर्माण कर लोगों की समस्या का हल किया गया।
विधायक ने कहा कि मैं विधायक के तौर पर नहीं आपके सेवक की तरह कार्य कर रहा हूं। इसका परिणाम है कि जितनी भी आवश्यक योजनाओं को चिन्हित किया गया था सारी की सारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है।
इस दौरान डॉ बच्चा प्रसाद,राजेश फैशन,धर्मेन्द्र सिंह चौहान,एके मिश्रा, दीपक गुप्ता,प्रहलाद गुप्ता समेत स्थानीय लोग मौजूद थे.

Related Post

You Missed