Wed. Feb 11th, 2026

बेगूसराय :: मंझौल में गड्ढे में फिसलकर गिरने से 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत

मंझौल- बेगूसराय ::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::–

07 जुलाई 2020 मंगलवार

मंझौल ओपी क्षेत्र अंतर्गत मंझौल पंचायत तीन के हरसांइन गांव में  आज मंगलवार को फिसलकर गहरे गड्ढे में गिर जाने के फलस्वरूप एक 14 वर्षीय किशोरी की डुबकर मौत हो गई.

खबरों के अनुसार उक्त घटना मे प्रमोद सदा की पुत्री सेपटी कुमारी की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर के बगल में एक पड़ोसी के द्वारा जेसीबी से गड्ढा खुदवाया गया था. जिसमें बारिश का पानी जमा था. गड्ढा काफी गहरा होने के कारण किशोरी की डुबकर मौत हो गई.

इस घटना के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया है. वहीं घटना की सूचना पर मंझौल ओपी अध्यक्ष सुबोध कुमार घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं.

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed