Wed. Feb 11th, 2026

इसुआपुर के गंगोई  में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित 

ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,

इसुआपुर के गंगोई  में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित 

रिपोर्ट – रजनीश रंजन बाबा ,

इसुआपुर: प्रथम परवरिश फाउंडेशन सह महिला एवं बाल कल्याण समिति द्वारा इसुआपुर के गंगोई गांव में संस्था ने “आत्मनिर्भर भारत में युवाओं की भागीदारी” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया .सर्वप्रथम कार्यशाला का उदघाटन दीप प्रज्वलन व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यशाला में तरैया, इसुआपुर, पानापुर सहित कई प्रखंड के युवा साथी सहित अभिभावक शामिल होकर देश में युवाओं की बढ़ती बेरोजगारी व समस्या तथा वर्त्तमान में आत्मनिर्भर भारत में युवकों की भूमिका व भागीदारी विषय पर गहन चर्चा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत सह मंत्री विश्वजीत सिंह चंदेल ने कहा कि युवाओं में राष्ट्रीय संस्कार की गिरावट सामाजिक गिरावट को प्रदर्शित कर रहा है। प्रत्येक घर में जिस दिन से राष्ट्रीय संस्कार की प्रथम पाठशाला लगने लगेंगे। भारत को विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता है .युवाओं को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष कुँवर सोनु सिंह ने कहा कि आज जहां पूरा विश्व वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। ऐसे समय में देश बेरोजगारी सहित कई विषयों से भी जूझ रहा है। इस कार्यशाला को आयोजित करने का उद्देश्य युवाओं को वर्त्तमान की विषयवस्तु पर चर्चा कर उन्हें रोजगार-व्यवसाय के लिए प्रेरित करते हुए रोजगार निबंधन कार्यक्रम के तहत युवाओं का निबंधन कर उन्हें रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित करनी है। साथ ही प्रत्येक गांवों में प्रथम पाठशाला, सिलाई केंद्र, ब्यूटीशियन केंद्र सहित कई केंद्रों को स्थापित कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम की शुरुआत में पहले सभी को थर्मल स्कैन से स्कैन कर सभी युवकों को सैनिटाइजर से सैनिटाइज कर मास्क दिया गया। पूरे कार्यक्रम को कोविड-19 के मद्देनजर पूरी सावधानी के साथ फिजिकल डिस्टेन्स का पालन कर आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में पृथ्वी चंद विज्ञान महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष गुलशन यादव, धर्म जागरण के विभाग प्रचारक संत रविदास, विभाग संयोजक शीलानाथ सिंह, संस्था के सचिव कुशनारायण सिंह, हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष बिरजू सिंह, संजय सिंह, राकेश सिंह, उदय ओझा, मनु सिंह आदि सहित दर्जनों युवा साथी और अभिभावकगण मौजूद रहे।

Related Post

You Missed