नासरीगंज (रोहतास) ::–
बबलू कुमार :: –
06 जुलाई 2020 सोमवार
सावन का महीना शुरू होते ही पहले सोमवारी पर प्रखंड एवं नगर के विभिन्न शिवालय में स्थापित महादेव के शिवलिंग पर भक्तों ने पवित्र जल शिव को अपर्ण कर दर्शन पूजन किया। प्रखण्ड समेत नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में महिला, पुरुष, युवतियों एवं बच्चें पुरे दिन दर्शन पूजन को ले तांता लगा रहा।
सुबह चार बजे से ही मंदिरों में लोग जलाभिषेक करने के लिए आने लगे। इस अवसर पर शिवमंदिरो को एक दिन पूर्व से ही फूलों एवं आकर्षक लाईट से सजाया गया था। कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए बहुत से लोगो ने अपने घर पर भगवान शिव की आराधना एवं पूजा-अर्चना भी किया ।
कोरोना के कारण लोग बारी बारी से पूजन दर्शन करते दिखे। शिवभक्तों ने भक्ति में लीन होकर पूरे विधि-विधान से पूजा पाठ किया। पहले सोमवारी के अवसर पर विभिन्न शिवालयों में घण्टे की गूंज के साथ हर-हर महादेव की जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने जल के आलावा बेलपत्र, धतूर, फल-फूल आदि चढ़ाकर दर्शन पूजन कर आशीर्वाद ग्रहण किया ।
नगर स्थित शिव मंदिर यादव टोला, पंचमंदिर, बुढ़वा शिव जी इटिम्हा,बुढ़वा महादेव कछवां,शिव मंदिर भरकोल, महदेवा, जमालपुर, अतिमी, सवारी, पवनी आदि गांवो में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन व पूजन किया। वहीं इस बार सावन की अंतिम सोमवारी पर लगने वाला मेला भी कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित कर दिया गया है ।
सावन की शुरुआत होते ही प्रखण्ड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर झमाझम बारिश से लोगों में हर्ष व्यपात है लोगों सावन की पहली बारिश में झूमते हुए स्नान किया।


