गया ::–
बबलु कुमार :–
6 जुलाई 2020 सोमवार
जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता जहांगीर खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्ष का सफाया हो जाएगा। साथ ही कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए कार्यों को लेकर बिहार की जनता पुनः नीतीश कुमार की सरकार पर विश्वास करते हुए सरकार बनाने की तैयारी में लग गई है ।
वहीं खान जहांगीर खान ने कहा कि बिहार में हम सभी राज्यों में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी के कार्य को लेकर घूमते हैं। खासकर अल्पसंख्यक समाज के लोगों से मिलता हूं। तो समाज के लोगों के द्वारा कहा जाता है हमारा समाज नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री काल में सभी क्षेत्रों में विकास कर रहा है।
साथ ही कहा कि 15 साल लालू यादव की जंगलराज की सरकार में हमारा समाज का कोई कार्य नहीं हो रहा था। लेकिन जब से बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनी अल्पसंख्यक समाज विश्वास के साथ हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को पिछड़े बिहार से विकासशील बिहार बनाकर बिहार में रहने वाले लोगों को बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, शांति व्यवस्था करके विकास की गंगा बहाया है।
बिहार के किसी भी जिले में 24 घंटे बिजली रह रही है। साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति भी इस विकास को स्वीकार करके पुनः नीतीश कुमार के सरकार के प्रति आने वाले बिहार विधानसभा 2020 में मत देने का फैसला कर रहा है।
लेकिन बिहार का विपक्ष जनता के बीच जाकर गलत अफवाह फैला रहा है। जनता को अंधकार में रखने का काम कर रहे हैं। लेकिन जनता जान चुकी है कि लालू यादव के 15 साल जंगलराज की सरकार में बिहार में अपराध चरम पर था। रोजगार को लेकर देश के अन्य राज्यों में लोग पलायन कर रहे थे। लेकिन जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक नया बिहार बना ।
आज बिहार भारत के अग्रिम राज्यों में शामिल होकर विकास कर रहा है। साथ में जहांगीर खान ने कहा कि हम बिहार की जनता से पुनः निवेदन करना चाहते हैं। आने वाले बिहार विधानसभा 2020 में पुनः नीतीश कुमार की सरकार बनाया जाए। ताकि बिहार भारत के नंबर वन राज्य बने। हमें ऐसा पूर्ण विश्वास है कि अगले आने वाले 5 सालों में बिहार विकसित राज्यों की श्रेणी में आ जाएगा।

