Wed. Feb 11th, 2026

बिहार सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य भगवान सिंह कुशवाहा क्षेत्र के जनता के दुख दर्द बांटने पहुंचे

भोजपुर(जगदीशपुर) ::–

बबलू कुमार ::-

4 जुलाई 2020 सोमवार

अपने समर्थक एवं क्षेत्र के जनता के दुख दर्द बांटने के लिए बिहार सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य भगवान सिंह कुशवाहा ने जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डुमरांव टोला दिनेश कुशवाहा को साँप काटने से मृत्यु हो गई थी। उनके परिजनों से मिल कर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।

उसके बाद जगदीशपुर प्रखण्ड के ही ग्राम अन्हारी बाग में बज्रपात से जयराम सिंह यादव के धर्मपत्नी की मृत्यु हो गई थी उनके परिजनों से मिले । आपको बताते चलें कि कुछ दिन पहले जगदीशपुर प्रखंड के ग्राम कुसुमा में जहां गैस टँकी में आग लगने के कारण सिपाही राम के एक ही परिवार के 6 लोगों की मृत्यु हो गई थी उन पीड़ितों के परिजनों से मिले और उन परिवारों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हमारा पार्टी हम आपके साथ है । उसके बाद उन्होंने भोजपुर जिलाधिकारी सहित सम्बंधित पदाधिकारियों से फोन पर बात कर पीड़ितों के परिजनों को बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा आपदा और अन्य घटना में घोषित राशियों को अबिलम्ब देने के लिए अनुरोध किए ।

इस दौरान मुख्य रूप से अनूप पटेल, नीरज सिंह कुशवाहा, मुखिया संघ अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा, उप प्रमुख जगदीशपुर लाल बहादुर महतो, टीलू ख़ा मुखिया, संजय सिंह यादव, पिंटू चंद्रवंशी, अजीत कुशवाहा, प्रवीण राम, राजेश कुशवाहा, शिव शंकर सिंह यादव, अभिषेक मेहता, मुकेश सिंह, अमन राज, वीर बहादुर, राम पिंकू कुशवाहा काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed