Wed. Feb 11th, 2026

इसुआपुर में राजद ने निकाला साइकिल रैली

इसुआपुर में राजद ने निकाला साइकिल रैली

इसुआपुर। डीजल-पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ इसुआपुर के सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। प्रखंड अध्यक्ष मंजूरुल हसन ‘बब्लू’ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम हुए हैं। बावजूद केंद्र सरकार इन पदार्थों पर भारी टैक्स लगाकर अपनी जेब भर रही है। जिससे आम आदमी महंगाई का मार झेल रहा है। रैली शामकौरिया बाजार से निकलकर इसुआपुर बाजार, अचितपुर, सढ़वारा होते हुए पंचायत भवन छपियां तक निकाली गई। रैली का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मंजूरुल हसन ‘बबलू’, कुणाल यादव, इम्तियाज अहमद, सिकंदर अली, रिंकू अंसारी, रमेश ठाकुर, प्रिंस चौरसिया, अशोक यादव, नौशाद आलम, अशफाक परवेज़ ने किया।

Related Post

You Missed