Thu. Feb 12th, 2026

विधायक ने नौला पंचायत मे ग्राम कचहरी भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

वीरपुर बेगूसराय ::–

धर्मेंद्र कुमार ::–

05 जुलाई 2020 रविवार

मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमिता भूषण के द्वारा रविवार को वीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत मे करीब पन्द्रह लाख रूपये की लागत से बनने वाले ग्राम कचहरी भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास समारोह पूर्वक किया गया।

विधायक ने बताया कि नौला पंचायत के ग्राम कचहरी की जमीन पर उक्त भवन बनाया जाएगा । वहीं डीह पंचायत मे भी विधायक ने करीब पन्द्रह लाख रुपए की लागत से बने बलान नदी के किनारे नव निर्मित सीढी घाट का उद्धाटन किया ।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र की विकास के लिए हमेशा तत्पर रहती हूं । क्षेत्र का विकास करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है । हमेशा मै जनता के दुख दर्द मे हिस्सा लेती हूं।

मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्य्क्ष संजीव कुमार सिंह ,युवा कांग्रेस बेगूसराय विधानसभा के अध्यक्ष आलोक आनंद ,,रामू सिंह ,राघव कुमार ,रत्नेश कुमार टुललू, एन एस यू आई के प्रदेश सचिव चंदन कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

 

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed