Thu. Feb 12th, 2026

हत्यारों की गिरफ्फतार नहीं करती है प्रशासन तो आन्दोलन तेज किया जाएगा :: मनोज मंजिल

भोजपुर (गड़हनी) ::–

बबलू कुमार–

05 जुलाई 2020 रविवार

पिछले दिनों एक हत्या के मामले में भाकपा-माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य व इनौस राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मंजिल के नेतृत्व में माले की टीम पथार गांव पहुंची।

टीम में माले सचिव नवीन कुमार, ओमनारायण ( पंचायत मुखिया के परिवार), इनौस जिला सचिव शिवप्रकाश रंजन, गड़हनी के इनौस संयोजक सोनू कुमार, इनौस नेता धनकिशोर रजक , विशाल कुमार , माले प्रखंड नेता इंद्रदेव राम , गांव के माले नेता रामइश्वर पासवान शामिल थे।
मृतक के घर पर मृतक की पत्नी, पतोहू, पोते-पोतियों व ग्रामीणों से भेंट की और न्याय दिलाने का वायदा किया।

मंजिल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि
गिरील प्रसाद के हत्यारों की अविलंब गिरफ्फतारी, केस का स्पीडी ट्रायल, मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने , मृतक को बचाने के क्रम में घायल दो नाबालिग पोतियों व घायल-बीमार पत्नी के इलाज, इंदिरा आवास, 5 लाख रू मुआवजा और आंगनबाड़ी केन्द्र की मांग पर माले संघर्ष करेगा।

टीम ने पाया कि मृतक का खपड़ा का कच्चा घर है और घर में एक चौकी तक नहीं है। बातचीत में ग्रामीण ने बताया है कि हत्यारा धोखाधड़ी से पैसा कमाने वाला और सूदखोर है, पूर्व में भी दर्जनों लोगों के पैसा खा जाने की शिकायतें हैं ।एक विधवा ब्राहम्ण के भी सूद न लौटा सकने के विवशता का फायदा उठाकर कीमती सामान जब्त कर लेने व उसको मौत तक पहुंचा देने की शिकायत है।
अंत में मंजिल जी ने कहा कि प्रशासन यदि अगले 72 घंटे में हत्यारों को गिरफ्फतार नहीं करती है तो आन्दोलन तेज किया जाएगा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed