ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,
शिक्षाविद व समाजसेवी माधव सिंह के अस्थियों का डुमाईगढ़ सरयूनदी में किया गया प्रवाह
रिपोर्ट – वीरेन्द्र यादव
छपरा।जिले के मांझी प्रखंड के माधव सिंह महाविद्यालय तथा सुधा-माधव डिग्री कॉलेज ताजपुर के संस्थापक शिक्षाविद्, कवि, साहित्यकार,समाजसेवी व प्रदेश भाजपा वुद्धिजीवी मंच के पूर्व अध्यक्ष माधव सिंह का निधन झारखंड के राजधानी रांची शहर के पीस्का मोड स्थित आवास पर बुधवार को हो गयी. इनका अंतिम संस्कार रांची के मुक्तिधाम में किय गया. इसके बाद परिजनों ने रविवार को उनके अस्थियों का प्रवाह डुमाईगढ़ गांव के घाट पर सरयूनदी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया.इसके पूर्व ताजपुर स्थित माधव सिंह महाविद्यालय के परिसर में पूर्व प्राचार्य प्रो. जनार्दन सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में मौजूद शिक्षक, प्राध्यापक,छात्र,वुद्धिजीवी व अन्य लोगों ने माधव सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शिक्षा,समाजसेवा व राजनीति के क्षेत्रों में किये गये उनके अमूल्य योगदान की चर्चा किया।वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र व समाज के विकास के लिये किये गये अपने कार्यों से माधव सिंह अमरत्व को प्राप्त कर गए है.
अंत में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में सुनील सिंह, श्याम नारायण सिंह ,विनोद सिंह, विन्दा सिंह,सत्येन्द्र सिंह,जिप सदस्य राजू गुप्ता, राधव पांडेय, माधव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य अरविन्द कुमार वर्मा,प्रो.सुरेन्द्र सिंह, प्रो.सतीश कुमार यादव, प्रो.जयप्रकाश सिंह, प्रो.संतोष सिंह, प्रो.शंकर सिंह,अनिल सिंह, दिवाकर सिंह, माधव सिंह इन्टर कॉलेज के प्राचार्य रविंद्र सिंह, स्वामी नाथ प्रसाद आदि के अलावे अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।

