Wed. Feb 11th, 2026

बेगूसराय में कोरोना विस्फोट, 52 नए मामलों के साथ कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 543 हुई

 

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

5 जुलाई 2020 रविवार

बेगूसराय में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की विस्फोट हुई है। आज 52 नए मरीज़ों की पुष्टि हुई है। जिससे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 543 हो गया है।

ये एक दिन में दर्ज किया गया सबसे अधिक मामला है। आज सबसे ज्यादा 32 मामले बलिया प्रखंड में मिले हैं। वहीं 8 मामले बेगूसराय प्रखंड, 6 मामले साहेबपुरकमाल, 01-01 मरीज़ों की पुष्टि बरौनी, शामहो, तेघड़ा, छौड़ाही, नावकोठी एवं बछवाड़ा में हुआ हैं।

जिले में अब तक 9965 सैंपलों में से 9266 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जबकि 156 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जिले में अब तक 543 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 396 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

अब बेगूसराय में कोरोना वायरस के 142 एक्टिव केस हैं। वहीं कोरोना से 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अपनाए जाने वाले नियमों का अवश्य पालन करें। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन करने तथा कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर तत्काल स्थानीय चिकित्सा पदाधिकारी को सूचना देने की अपील की।

इसके अतिरिक्त समूहों में 60 या उसके आयुवर्ग के वृद्धजन, गर्भवती महिलाएं, 10 साल से कम उम्र के बच्चे एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों से आवश्यकता नहीं होने पर घर से बाहर नहीं निकलने की भी अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोनावायरस से बचने का एकमात्र उपाय मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, बिना काम घर से बाहर नहीं निकलना ही रह गया है। अगर इस बातों का ख्याल रखेंगे तो कोरोना रूपी महामारी से बचाव हो सकेगा। इसलिए जिले वासियों से अपील की गई है कि वेमतलब बेवजह घरों से बाहर नहीं निकले मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, साबुन एवं सैनिटाइजर से हाथों को बराबर साफ करते रहे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed