ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,
आन्दोलन की तैयारी को लेकर शहीद स्मारक समिति की बैठक रविवार को आयोजित
रिपोर्ट – वीरेन्द्र यादव
दाउदपुर (मांझी)
स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले शहीदों का शहादत दिवस सरकारी स्तर से नही मनाए जाने से नराज दाउदपुर स्मारक समिति द्वारा आंदोलन शुरू करने की तैयारी के मद्देनजर 5 जुलाई रविवार को बैठक आयोजित किया गया जाएगा.
इस अहम बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्र के समाजसेवी, बुद्धिजीवी व समिति के सदस्य गण मौजूद होंगे। इसकी जानकारी देते हुए दाउदपुर स्मारक समिति के सचिव सुमन कुमार गिरी ने बताया कि देश की आजादी के बाद से दाउदपुर के शहीद छठू गिरि, फागु गिरि व कामता गिरि का लगातार 13 अगस्त को जनप्रतिनिधियों, बुद्धजीवियों व समाज सेवियों द्वारा शहादत दिवस मनाया जाता है और इन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया जाता है।
इस दौरान देश की शान कहे जाने वाले जबाज शहीदों की शहादत को सरकारी स्तर से मनाने का निर्णय लिया गया है। अपनी मांगों को जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से कई बार आग्रह किया जा चुका और आश्वासन मिलता गया. लेकिन आज तक इस मांंग को पूरा नहीं किया गया.
इस आश्वासन को मूल रूप देने के लिए समिति दृढ़ संकल्पित है.स्मारक समिति के सचिव सुमन कुमार गिरि ने कहा कि अब घोषणाओं से नही सरकारी स्तर पर शहीदों की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाए। वही स्मारक समिति के अध्यक्ष शारदा नंद सिंह ने प्रशासन और सरकार से जनहित के जनता की इस मांंग को शीध्र पूरा करने की मांंग की.

