ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,
नयागांव बाजार के दुकानदारों में रोष,शनिवार को बंद रहीं दुकानें 
# दर्जनों लोगों हुए भादवि की सुसंगत धराओं में निरुद्ध,
राणा परमार, अखिलेश दिघवारा (सारण)
सारण जिले का नयागांव बाजार! पूरे दिन सन्नाटा!! दुकानें बंद!!! कुछ दुकानदारों के चेहरे पर क्षोभ और भय देखा गया । बहरहाल, शुक्रवार की घटना के विरोध में शनिवार को बाजार पूरी तरह बंद रहा ।हाँ वाहनों की आवाजाही जारी रही।
बताते चलें कि शुक्रवार को जमीन दखल दहानी को लेकर जमकर मारपीट हुई थी और दुकानदारों ने एनएच जाम भी किया था,पुलिस की पहल पर जाम खुला किंतु प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई और हमलावर भागने मे सफल रहे । बहरहाल, हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को पूरा नयागांव बाजार बंद रहा।
नयागांव थानाध्यक्ष ने कांड संख्या 102/ 2020 दिनांक 3 जुलाई 2020 धारा 147,148 ,341,420,467, 469,471,384 304 भादवि व 27 ,शस्त्र अधिनियम के तहत बरियारचक निवासी स्वर्गीय हीरा राय के पुत्र रूपन राय, जनक राय के पुत्र अमेरिकन राय व मिंटू राय रूपन राय के पुत्र विकास कुमार, लक्ष्मण राय के पुत्र विनोद राय, प्रमोद राय तथा नयागांव निवासी लक्ष्मण राय को निरुद्ध किया है।
नयागांव के शेखटोली निवासी मोहम्मद अयूब के पुत्र अयाजुल हक का आरोप है कि शुक्रवार को सुबह दो बाइक और अन्य वाहनो से हमारे पुश्तैनी मार्केट में पहुंचकर कट्टे व तमंचे से फायर की और जमकर मारपीट की यहाँ तक कि हमारी दादी मुस्तरी बेगम को निवस्त्र करके पीटा। लोगों के रोष और पुलिस को आने से हमलावर बाइक छोड़ कर भाग निकले।
अयाजुल हक के अनुसार नयागांव बाजार में खाता नंबर 174,खेसरा नंबर 1035 रकबा 3 कट्ठा 16 धूर जमीन हमारी पुश्तैनी खरीदगी है जो 1925 में हमारे पूर्वजों ने खरीदा था और मार्केट बनवाकर हम शांति पूर्वक रहते हैं। किंतु रूपन राय व लक्ष्मण राय फर्जी कागजात बनवाकर हमारी जमीन को जबरी दखल करना चाहते हैं।
एक दुकानदार मोहम्मद मंजूर के लिखित बयान पर नयागांव थाना कांड संख्या 103/ 2020 भादवि 341,323,379,354,506 दर्ज की गई है । थानाध्यक्ष अरबिन्द कुमार ने कहा कि छापामारी जारी है और शीघ्र ही अभियुक्त हिरासत में होंगे।

