ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,

प्लास्टिक बैग का बहिष्कार जनहित में आवश्यक : डॉ अंजली सिंह
Chhapra : प्लास्टिक बैग्स से हो रहे हानि पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कौशिक रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ अंजली सिंह ने कहा कि केवल सरकार के कानून बना देने मात्र से समाज को प्लास्टिक बैग से छुटकारा नही मिलेगा ।
हम सब को संकल्पित होकर प्लास्टिक बैग का बहिष्कार करने होगा ।प्लास्टिक बैग फ्री दिवस के अवसर पर कौशिकी रूरल डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से दर्जनों बच्चियों को प्लास्टिक से नुकसान के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया.
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने प्लास्टिक बैग से हो रहे नुकसान पर विस्तार से प्रकाश डाला । कार्यक्रम में बच्चों ने भी प्लास्टिक बैग के बहिष्कार से सम्बंधित स्लोग के साथ नारा लगा रहे थे ।
कोरोना काल में आयोजित कार्यशाला में सोशल डिस्टेंसिंग का अक्षरशः पालन करते हुए प्लास्टिक के उपयोग नहीं करने की अपील भी की गई ।

