Wed. Feb 11th, 2026

बेगूसराय :: चेरियाबरियारपुर प्रखंड में नये बने राशन कार्ड का वितरण अंतिम चरण में

चेरियाबरियारपुर बेगूसराय ::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::–

3 जुलाई 2020 शुक्रवार

विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कारण अनेकों लोग  स्वदेश लौटे।  सरकार के द्वारा प्रवासियों सहित कार्ड धारियों को को राशन कार्ड के माध्यम से  राशन देने  का प्रोग्राम बनाया।  जिन लोगों के पास राशन कार्ड अवेलेबल था  उन्हें  राशन दिया जा रहा है। लेकिन जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। उनसे तत्काल आवेदन लेकर  नए राशन कार्ड दिए जा रहे हैं।

इसी सिलसिले में आज चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र के लाभुकों के लिये बने नये राशन कार्ड का वितरण अंतिम चरण में है। विदित हो कि कि कोरोना संकट के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर देश के विभिन्न राज्यों या राज्य के अन्य जिलों से अपने घर लौटे।

सरकार नें लोगों के लिये मुफ्त राशन की घोषणा की लेकिन राशन कार्ड नहीं होने की वजह से बहुत से लोग इस योजना से वंचित रह रहे थे। ऐसे में सरकार की ओर से इन लोगों के लिए नये राशन कार्ड बनाने का निर्णय किया गया।

लोगों के आवेदनों की जांच के बाद करीब डेढ़ हजार लोगों के नये कार्ड बने। जिससे संबंधित लाभुकों के बीच बांटा जा रहा है। बीडीओ कर्पूरी ठाकुर नें बताया कि अबतक  लगभग 1200 कार्डों का वितरण किया गया है। शेष कार्ड भी शीघ्र बांट दिये जायेंगे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed