Wed. Feb 11th, 2026

हादसा – उजड़ गया संसार :: मिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने अधेड़ को रौंदा, घटनास्थल पर ही हुई मौत

मंसूरचक (बेगूसराय) ::–

मिंटू झा ::–

2 जुलाई 2020 गुरुवार

समसा मंसूरचक मुख्य मार्ग पर हुई हृदय विदारक घटना में परिवार पर विपदा का पहाड़ टूट पड़ा, पत्नी की कारुणिक चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।
जिले के विभिन्न हिस्सों में प्रशासन के नाक तले नाबालिग ट्रैक्टर चालक कहर बरपा रहे हैं। पुलिस वसूली के काम में लगे हुए हैं।

मुख्य पथ पर आगापुर कोठी घाट के समीप मिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार एक अधेड़ को रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा निवासी 47 वर्षीय शंभुशरण मालाकार के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शंभुशरण मालाकार बाइक से दलसिंहसराय से लौट रहा था।बइसी क्रम में वह एक मिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर उसे रौंदते हुए सड़क किनारे धंस गई और चालक भागने में सफल रहा।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed