चेरियाबरियारपुर बेगूसराय ::–
अविनाश कुमार गुप्ता ::–
2 जुलाई 2020 गुरुवार
एसएफसी गोदाम चेरिया बरियारपुर में गुरुवार को राजद कार्यकर्ताओं द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में इस गोदाम के कार्यालय के दिवंगत डाटा इंट्री ऑपरेटर मृत्युंजय साह को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।
वहां उपस्थित राजद के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा नें कहा कि मृत्युंजय की नृशंस हत्या से समाज स्तब्ध है। इस दोहरे हत्याकांड नें आम लोगों को भयभीत कर दिया है और जिले में लगातार हो रही हत्याओं नें सरकार के सुशासन की पोल खोल दी है। जिले में रोज ही हत्याएं हो रही हैं जो चिंताजनक है।
राजद के जिलाध्यक्ष मोहित यादव नें हत्या की निंदा करते हुए इसे व्यवस्था की भारी चूक बताया। कहा कि इस शासन काल में जान माल का कोई मोल ही नहीं बचा है। हर जगह लगातार हत्याएं हो रही हैं। सभा में पहुंचे लोगों नें मृत्युंजय को एक मिलनसार तथा कर्मठ युवक बताया। सभी नें एक स्वर से उसके परिजनों को समुचित मुआवजा, सुरक्षा की व्यवस्था तथा परिवार के किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
विदित हो कि पिछ्ले दिनों अपने कार्यालय से घर लौटने के क्रम में बदमाशों नें एक अन्य युवक के साथ मृत्युंजय की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
सभा में जिला राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुड्डू, सुरेन्द्र राम, कुमारी सावित्री कुशवाहा, अनुराग कुमार, सुधीर सिंह, किशोर कुणाल,पीडीएस दुकानदार संघ के प्रखंड अध्यक्ष राम स्वार्थ राय समेत कई राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

