Wed. Feb 11th, 2026

*मंदिर परिसर में पौधारोपण एवं पूजा अर्चना कर लियो क्लब छपरा सारण ने की सत्र की शुरुवात*

ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,

*मंदिर परिसर में पौधारोपण एवं पूजा अर्चना कर लियो क्लब छपरा सारण ने की सत्र की शुरुवात*

छपरा : अन्तर्राष्ट्रिय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के सदस्यों ने स्थानीय पंचमंदिर में पौधारोपण कर एवं पूजा अर्चना कर अपने नए सत्र की शुरुवात की ।
साथ हीं 01 जुलाई को डॉक्टर डे के अवसर पर लियो क्लब छपरा सारण के चेयरपर्सन लायन डॉ एन के द्विवेदी, लायन डॉ एस के पांडे, लायन डॉ अनिल सिंह, डॉ बी के सिन्हा ड्रा संजय कुमार आदी चिकित्सकों को क्लब की ओर से सम्मानित भी किया गया ।
इस मौके पर लियो क्लब के नवचयनीत अध्यक्ष लियो धनंजय, उपाध्यक्ष लियो सोनू सिंह, सचिव लियो चंदन, कोषाध्यक्ष लियो हर्ष राज, लियो अमन, लियो कान्हा एवं लियो चेयरपर्सन लायन डॉ एन के द्विवेदी मौजुद थें ।
उक्त जानकारी लिओ क्लब के पी आर ओ रोहन कुमार रिंकू ने दी

Related Post

You Missed