बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
29 जून 2020 सोमवार
प्राथमिक शिक्षक के नियोजन को लेकर दिसम्बर CTET पास अभ्यर्थी अपने -अपने जिले में पूरे बिहार से एक ही मांग कर रहे हैं की हमें भी नियोजन में मौका दिया जाय। इसको लेकर बेगूसराय में लगातार राहुल किरण की अध्यक्षता में G. D college में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहें हैं।
अपने प्रदर्शन में राहुल किरण ने बोला था की न्यायालय का भी सहारा लेगें इस कड़ी में इनके द्वारा एक रिट भी हाइकोर्ट में दायर कर दिया गया है। अब न्याय का इंतजार है। कई बार न्यायालय के फटकार के वाबजूद सरकार प्रत्येक साल शिक्षक भर्ती की प्रकिया नहीं करती है। अब सवाल ये है कि आखिर सरकार इतना तानाशाही रवैया क्यों अपना रही है। जिसे लेकर भावी शिक्षक कड़ी मेहनत करके सारी योग्यता को हासिल तो करते हैं फिर भी अंत में नियोजन से इन्हें बाहर कर दिया जाता है।
जबकि एक विज्ञप्ति में यह साफ- साफ लिखा है की आवेदन की अंतिम तिथि तक अर्हता रखने वाले सभी अभ्यर्थी नियोजन में हिस्सा ले सकते हैं और अभी 15 जुलाई तक नियोजन कार्यक्रम चल ही रहा है तो फिर सरकार इन्हें नियोजन से वंचित क्यों किया जा रहा है।
जहाँ एक तरफ हजारों ऐसे पूर्व के शिक्षक हैं जिनकी योग्यता सही नहीं है। फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे हैं। उनपर कोई कारवाई नहीं की जा रही। वहीं दूसरी तरफ हमारे जैसे योग्य अभ्यर्थी जो कडी मेहनत से B. Ed, D. El. Ed और CTET पास करके भी दर बदर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
राहुल किरण ने कहां कि ये सब देख कर मुझे ऐसा प्रतीत हो रहा है की सरकार ये चाहती ही नहीं है कि योग्य अभ्यर्थी शिक्षक बनें क्योंकि उन्हें ये भय है कि अगर ये लोग शिक्षक बन गये तो सबको बढिया शिक्षा, समाजवाद, अस्तित्ववाद और मानवता का मूल सभी छात्रों में लाएंगे और आगे चलकर सरकार से ही सवाल करेंगे और उनकी गलत नीतियों को उजागर किया जाएगा।
इसलिए भी हमें शिक्षक बनने से रोका जा रहा है और सारे बच्चें अनपढ़ ही रहें जैसा की वर्तमान सरकार करने में सफल भी दिख रही है! भारत में शिक्षा को लेकर जो सूचकांक है उसमें सबसे निम्नतम श्रेणी बिहार की है। ये बात किसी से छिपी नहीं है। इन्होंने अपने साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि शोषण आपका तभी होगा जब आप शोषित होने को तैयार हैं और जो अभ्यर्थी अभी तक घरों में बैठकर पंखा, कूलर, AC आन करके सोच रहे क्रांति आएगी तो लिख लिजीए बेशक क्रांति आएगी लेकिन इसके लिए हम जैसे लोगों की पहले बली चढाई जाएगी। इसलिए सभी साथी मिलकर आएं और अपने अधिकार को सरकार के समक्ष रखें।
इन सबको लेकर अपने -अपने प्रतिनिधि केन्द्रीय मंत्री, सांसद, विधानसभा सदस्य, विधान परिषद आदि कार्यालयों में ज्ञापन दे रहें हैं। वैसे में बेगूसराय में भी बीजेपी जिला अध्यक्ष को राहुल किरण ने दिसम्बर CTET को प्राथमिक शिक्षक नियोजन में मौका मिले इसे लेकर ज्ञापन सौंपा। पिछले दिनों इन्होंने पटना में भी मुख्यमंत्री आवास पर अपना ज्ञापन सौपने गये तो वहाँ इनलोगों को बेरहमी से पीटा गया।
इन्होंने बताया कि कुम्भ का मेला तो प्रत्येक चार साल पर लगता है लेकिन बिहार में शिक्षक नियोजन का मेला दस साल पर लगता है और अभी ऐसे हजारों छात्र हैं जिनकी आयु इसी बार समाप्त हो जाएगी और भविष्य में वे कभी शिक्षक नहीं बन पाएंगे। उनका भविष्य चौपट हो जाएगा।
सभी छात्र मानसिक रूप से विक्षिप्त हो रहे हैंं और उन्होंने यहाँ तक कह डाला की जिस तरह इतिहास में साइमन गो बैक का नारा लगा था ठीक उसी तरह नीतिश गो बैक के नारें लगेगें और उनको आने वाले अक्टूबर के चुनाव में मुॅह की खानी पड़ेगी।
बैठक में नीलू कुमारी, केशब, बिक्रम, बलराम, हरिओम, सुमन, सिन्टू , बिट्टू, दीपक, अमन, अंकित, सुशांत, चंदन कुमार आदि मौजूद थे।


