Fri. Mar 27th, 2026

भोजपुर के आरा में जन अधिकार पार्टी लो० जाप ने पेट्रोल और डीजल के बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ किया प्रदर्शन

भोजपुर(आरा) ::–

बबलू कुमार ::–

29 जून 2020 सोमवार

भोजपुर के आरा में जन अधिकार पार्टी लो० जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देशानुसार पेट्रोल और डीजल के बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ टमटम से जेपी स्मारक से शुरू करते हुए, शहीद भवन, महावीर टोला, जेल रोड होते हुए गोपाली चौक, टाउन थाना होते हुए, जेपी स्मारक पर विरोध प्रदर्शन समापन किया गया।

जिसका अध्यक्षता जाप के जिला अध्यक्ष डॉ० ब्रजेश कु० सिंह संचालन युवा अध्यक्ष रघुपति यादव ने किया।
जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा है कि केन्द्र सरकार और बिहार डबल इंजन की दोनों सरकार ने आम गरीब-किसान, महिलाओं तथा बेरोजगार युवाओं के हित में कार्य नहीं कर रही है। कोरोना संकट के कारण वैसे लोग ही परेशान है ऐसे में बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों से लोगों को और दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। इन दोनों सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया है।

युवा अध्यक्ष रघुपति यादव ने कहा कि हर सामान में महंगाई की मार रही है। महिलाओं के रसोई घर में भी महंगाई का असर दिखने लगा है। वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार, बढते अपराध को रोकने में विफल रही है।

वही वि०वि०अध्यक्ष सुजीत कुश्वाहा ने कहा कि दरोगा एवं एसटीइटी के अभ्यर्थियों को परेशान कर रही है। अगर सबसे ज्यादा महंगाई की मार तो छात्रों पर भी पड़ रही है।

इस प्रदर्शन में शामिल होने वालों में जाप युवा प्रदेश अध्यक्ष डा० बबन यादव, अध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, युवा प्रदेश सचिव लड्डू यादव, युवा अध्यक्ष रघुपति यादव कुमार, अजय राय, कृष्ण मोहन सिंह, श्वविद्यालय अध्यक्ष सुजीत कुशवाहा, अर्जुन सिंह, बंटी कुमार, मो० शाजिद, रणघीर सिंह, सोनू कुमार, विमल कु०यादव, डा०बैजनाथ कु०, दिनेश पांडित, रविन्द्र सिंह, चंदन ठाकुर, विगन सिंह, चंदन कु०, अकाश कु०,  सुरज कु०,  सोनू कु०,  राजीव कु० आदि लोग शामिल थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed