भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने शुभम को दी बधाई एवं शुभकामना
वीरपुर बेगूसराय ::–
धर्मेंद्र कुमार ::–
28 जून 2020 रविवार
वीरपुर निवासी शुभम कुमार सिंह भाजयुमो के बिहार कार्यकारिणी समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गये हैं ।
युवा मोर्चा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश नंदन के द्वारा जारी सूची मे बेगूसराय जिला के वीरपुर निवासी शुभम कुमार सिंह का नाम देखते ही भाजपा कार्यकर्ताओ मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी ।
2012 से ही सामाजिक व राजनीतिक कार्यो मे अपनी पहचान बनाने वाले शुभम कुमार सिंह वर्तमान मे जयमंगला वाहिनी के जिला संयोजक भी हैं । इससे पूर्व भी शुभम कुमार सिंह हिन्दु जागरण मंच तथा बजरंग दल के पदाधिकारी भी रह चुके हैं ।
भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये जाने पर शुभम कुमार सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह एक बहुत बड़ा दायित्व मिला है ।जिसका निर्वहन निष्ठा पूर्वक करूंगा । साथ ही सबको साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का हर संभव प्रयास करूंगा ।
भाजपा के जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह, विधान पार्षद रजनीश कुमार ,भाजयुमो के जिला अध्यक्ष राममूर्ति चौधरी ,पूर्व विधायक सुरेंद्र मेहता , सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर , भाजपा के जिला महामंत्री आशुतोष कुमार उर्फ हीरा पोद्दार , भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष बम बम सिंह ,पूर्व प्रवक्ता नीरज शांडिल्य , जिला शोसल मीडिया प्रभारी ,रौशन कुमार ,भाजयुमो के जिला महामंत्री धर्मेंद्र भारती ,अमित कुमार , भाजयुमो के कार्य समिति के सदस्य प्रत्यूष सुनामी समेत क ई नेताओ ने शुभम कुमार सिंह को भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये जाने पर बधाई एवं शुभकामना दी है।

