चेरियाबरियारपुर-बेगूसराय ::–
अविनाश कुमार गुप्ता ::–
28 जून 2020 रविवार
विश्वव्यापी महामारी कोरोना से जहाँ देश दुनिया की कमर तोड़ दी है वही पेट्रोल डीजल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के कारण किसानों के देश भारत जिसका प्राण सुदूर गांव में बसती है। यहाँ के किसानों की इस तरह मूल्य बढोतरी की वजह से किसानों की कमर टूट गई है ।
आम गरीब गुरबा के जनजीवन में इस तरह के मूल्य वृद्धि से गरीबों का जीना चींटी के पहाड़ चढ़ने के समान हो गया है। क्षेत्र के जनता का इस मूल्य वृद्धि से जीना मुश्किल है। आज प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र राम के नेतृत्व में चेरियाबरियारपुर प्रखंड कार्यालय से खोदबन्दपुर प्रखंड कार्यालय तक इस मूल्य व्रिधी के विरोध में साइकिल यात्रा निकाली गई। प्रदेश सचिव धर्मेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अभी खरीफ फसलों के खेती का समय है ऐसे में मूल्य वृद्धि से इसका असर किसानों पर पड़ रहा है। साथ ही यातायात के सभी साधनों का भाड़ा बढ़ता जा रहा है ।
जिला महासचिव रामसखा महतो ने कहा कि इस मूल्य वृद्धि का राजद पुरजोर विरोध करती है। राजद युवराज तेज तेजस्वी ने कोरोना जैसे संकट में कई असहाय लोगो का मदद अपने दूत को भेजकर किया। इस बार इस निकम्मी सरकार को जनता उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
सभा को राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय सुमन, एस सी एस टी जिला अध्यक्ष साहेब पासवान, राजद नेत्री सावित्री देवी, विनीता नूतन प्रो ब्रजनंदन यादव ने संबोधित किया।मौके पर युवा राजद अध्यक्ष किशोर कुणाल, गुलाब शर्मा, अरबिंद यादव, मो अली, संजीव कुमार शर्मा, डॉ ललित यादव, कौशल ठाकुर, पंकज रॉय इंद्रमणि साहू सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

