भोजपुर (आरा) ::–
बबलू कुमार ::-
27 जून 2020 शनिवार
भोजपुर के आरा में जन अधिकार पार्टी लो० के द्वारा पेट्रोल और डीजल के बेतहाशा मुुल्य वृद्धि के खिलाफ अर्धनग्न साइकिल से पूरे शहर में प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जाप के जिला अध्यक्ष डॉ० ब्रजेश कु० सिंह, संचालन वि० वि० छात्र अध्यक्ष सुजीत कुशवाहा ने किया।
जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार जनता को मुर्ख समझती है। आज 20 दिनों से चवणी-अठन्नी बढ़ाकर पेट्रोल का दाम 9 रू० और डीजल में 11रु०मूल्य वृद्धि किया गया हैं। जो पेट्रोल-डीजल मुल्य वृद्धि के बाद लोगो के उपयोग में आने वाली सभी वस्तुएं मँहगी हो गयी हैं। जोकि आम जनता, गरीब, किसान, मजदूर के हित में नहीं है।
युवा अध्यक्ष रघुपति यादव ने कहाँ कि सरकार अविलंब पेट्रोल-डीजल के उत्पाद शुल्क में कमी करते हुए पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए कीमतों में कमी कर जनता को राहत दें।
साथ ह्री जाप युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ०बबन ने कहा कि इस मूल्यवृद्धि को लेकर जब से मोदी सरकार आई है। तब से सभी सामानों का दाम 2 गुना से तीन गुना बढ़ा है और हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी कहते हैं कि हमारे हाथ में कुछ नहीं है। जब आपके हाथ में कुछ नहीं है तो आप जल्द से जल्द इस्तीफा दे और आप जो पहले जो काम करते थे उस काम में लग जाए। आपसे देश चलने वाला नहीं है।
इस प्रदर्शन में शामिल होने वालों में जाप युवा प्रदेश अध्यक्ष डा० बबन यादव ला, अध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, युवा अध्यक्ष रघुपति यादव, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, अजय राय, विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुजीत कुशवाहा, अर्जुन सिंह, बंटी कुमार, मो० शाजिद, रणघीर सिंह, कुंदन कुमार, सुमित कुमार, मंथन कुमार, मनीष कुमार, सोनू कुमार, विमल कु० आदि लोग शामिल थे।



