किसान सभा ने वीरपुर प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना
वीरपुर-बेगूसराय ::–
धर्मेंद्र कुमार ::–
26 जून 2020 शुक्रवार
देशव्यापी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को वीरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर मे अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध बिहार राज्य किसान सभा प्रखंड इकाई वीरपुर के द्वारा धरना दिया गया ।
धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान सभा के प्रखंड अध्य्क्ष रामाशीष महतो ने की । संचालन प्रखंड सचिव शिवशंकर सिंह उर्फ मलखान सिंह ने किया । धरना को संबोधित करते हुए भाकपा के पुर्व अंचल मंत्री चन्द्रप्रकाश नारायण सिंह ने कहा कि राज्य व केन्द्र सरकार किसानो की समस्याओ के प्रति गंभीर नही है ।
उन्होंने धरना के माध्यम से कोरोना से प्रभावित किसानो को आर्थिक मदद करने की मांग सरकार से की । उन्होंने कहा कि डीजल का दाम बढ़ने से आम लोगो को कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है ।सरकार आम जनता के हित मे डीजल के बढे दाम को वापस लेने चाहिए ।
धरना को भाकपा नेत्री रीता चौरसिया , राम वली सिंह , पुर्व उप प्रमुख वंशी रजक ,दामोदर महतों ,राम सुन्दर झा,जगदीश महतों , संजय चौरसिया , अशोक सिंह , राम सुन्दर झा , मिंटू यादव ,अरविंद सिंह समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया ।धरना के अंत एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ अखिलेश कुमार से मिलकर पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा ।
पर्रा मे युवाओ ने शहीदों के सम्मान मे कैंडल मार्च का आयोजन किया
गुरुवार की संध्या मे वीरपुर प्रखंड के पर्रा पंचायत के युवाओं ने शहीदों के सम्मान मे कैंडल मार्च निकाला । कैंडल मार्च संत कबीर पुस्तकालय से शुरू होकर मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर पहुंच कर संपन्न हुई ।
कैंडल मार्च का नेतृत्व ए आई एस एफ के अंचल सचिव ऋषभ कुमार ,अम्बेदकर आदि ने किया । छात्र नेता ऋषभ कुमार ने बताया कि हाल ही मे चीन के साथ संघर्ष मे शहीद जवान तथा कोरोना महामारी मे शहीद पुलिसकर्मी , डाक्टर ,सफाई कर्मी ,नर्स के सम्मान मे युवाओ ने कैंडल मार्च निकाला ।
मौके पर चांद कुमार ,राजा कुमार ,अमन सिंह ,केशव कुमार , फारूख ,कृष्ण नंदन ,सुभाष ,सूरज , सुजीत समेत कई युवा मौजूद थे ।


