Tue. Feb 10th, 2026

09 जुलाई को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना दिवस नावकोठी प्रखंड में, शिक्षा में सुधार को लेकर होगा आंदोलन

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

26 जून 2020 शुक्रवार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नावकोठी प्रखंड इकाई की बैठक बेगूसराय के नगर कोषाध्यक्ष राज दीपक गुप्ता जी की आवास पर किया गया। बैठक में आगामी स्थापना दिवस नावकोठी प्रखंड में शिक्षा सुधार को लेकर आंदोलन आदि मुद्दे पर चर्चा किया गया।

इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि आगामी 9 जुलाई को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेगूसराय शिक्षा विभाग के द्वारा नावकोठी प्रखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार ने सभी प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने घोषणा की। लेकिन सिर्फघोषणा बन के रह गए। नावकोठी में डिग्री कॉलेज खोलने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार आवाज उठ रही है। जल्द ही इस को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर जिला संयोजक कन्हैया कुमार ने कहा कि नावकोठी प्रखंड के हाई स्कूल को टेन प्लस टू तो कर दिया गया है लेकिन सिर्फ खानापूर्ति की गई है। सिर्फ नामांकन होता है। पढ़ाई नहीं होती है। एक भी शिक्षक टेन प्लस टू के नहीं है। स्मार्ट क्लास का उद्घाटन हुआ, उसके बाद बंद हो गया।

इस मौके पर एसबीएसएस कॉलेज उपाध्यक्ष चंदन कुमार गुप्ता एवं नावकोठी प्रखंड संयोजक सुमन कुमार झा ने कहा नावकोठी प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालय में समस्या संग्रह  29 जून से 3 जुलाई तक किया जाएगा। उसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी को मांग पत्र सौंपा जाएगा।

इस मौके पर ना कोठी प्रखंड सह संयोजक रविराज ने कहा कि 9 जुलाई को स्थापना दिवस एबीवीपी का है नावकोठी प्रखंड में इसको लेकर विभिन्न कार्यक्रम किया जाएगा। वृक्षारोपण एवं 200 गरीब दलित छात्रों के बीच पुस्तक, कलम एवं कॉपी वितरण किया जाएगा एवं बेगूसराय के रक्तदान शिविर में 15 छात्रों के द्वारा रक्तदान किया जाएगा।

इस बैठक में पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजित चौधरी, जिला संयोजक कन्हैया कुमार, एसबीएसएस कॉलेज छात्रसंघ उपाध्यक्ष चंदन कुमार, प्रखंड संयोजक सुमन कुमार झा, सहसंयोजक रविराज, एचडीएफसी प्रमुख राम सूजन कुमार, मीडिया प्रभारी विकास कुमार, नावकोठी से पंकज, कन्हैया, अनिकेत, चंदन, रवि, सोनू, गोपेश आदि उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed