बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
26 जून 2020 शुक्रवार
कोरोना महामारी और लॉकडाउन जैसी विपरीत परिस्थितियों के दौड़ से इस देश की जनता उबरे भी नहीं थे कि सरकार ने इस देश की जनता पर पेट्रोल एवं डीजल की मूल्य वृद्धि कर अलग से बोझ डालकर अपनी जनविरोधी नीति का पोल खोल दिया है। यातायात से लेकर मशीनरी के तमाम काम इसी तेल पर आधारित होता है, इसकी कीमत में वृद्धि पूरे देश के मार्केट में महंगाई का भूचाल ला देगा। जिससे लोग भूखे मरने पर मजबूर होंगे, सरकार को इस देश के जनता का कोई परवाह नहीं। उपर्युक्त बातें तेघड़ा विधानसभा के पकठौल में आयोजित शाखा सम्मेलन के बाद पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआईवाईएफ के जिला संयोजक अमीन हमजा ने कहा।
उन्होंने कहा कि इस देश में एक तरफ लोग महामारी, गरीबी और लॉक डाउन का दंश झेल रहे हैं इस वक्त में सरकार के द्वारा यह निर्णय जनता के प्रति अनैतिकता को दर्शाता है।
इस मौके पर एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष सजग सिंह, उपाध्यक्ष राकेश कुमार, ताइक्वांडो के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कैसर रेहान ने संयुक्त रूप से पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ पूरे देश में भूखमरी, लॉकडाउन और कोरोना महामारी का हाहाकार मचा है, दूसरी तरफ सरकार जनता को परेशान करने का काम कर रही है।
इससे पहले नदीम अनवर के संरक्षण में ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन की एक बैठक आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिनिधि सत्र आयोजित कर 21सदस्यीय यूथ फेडरेशन की सशक्त टीम का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से विक्की कुमार को अध्यक्ष, अमरजीत सचिव, महफूज उपाध्यक्ष, सह सचिव राहुल कुमार चुने गए।
चुने गए नए प्रतिनिधियों के नेतृत्व में ही अपने राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत पेट्रोल, डीजल के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के बैनर तले पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया गया।
इस कार्यक्रम के मौके पर इंतखाब आलम, राजेश कुमार, सलमान, अरमान, सनी, अकील, राजा, प्रदीप, अमान, दीपक सहित दर्जनों युवा उपस्थित थे।


