Tue. Feb 10th, 2026

विद्यालय के नवनिर्मित चारदीवारी का छपरा विधायक ने किया उद्धघाटन*

ब्यूरो प्रमुख –  चंद्र प्रकाश राज ,

*विद्यालय के नवनिर्मित चारदीवारी का छपरा विधायक ने किया उद्धघाटन*

रिविलगंज प्रखंड के सिताबदियरा छोटका बैजू टोला में जयप्रभा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मुख़्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत चारदीवारी निर्माण कार्य का विगत दिनों विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने उद्धघाटन किया।मौके पर विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि आप लोगों के विश्वास और आशीर्वाद से ही वे इस क्षेत्र का नेतृत्व करते आ रहे है ।
विद्यालय में चारदीवारी के अभाव में काफी दिक्कत हो रही था।
अब विद्यालय परिसर में बच्चों को दुर्घटना होने की संभावना नहीं रहेगा। विद्यालय में चारदीवारी होने से स्वरूप बदलाव आया है। जो सुरक्षा के लिए जरूरी था। विद्यालय में आवश्यकता के आधार पर चारदीवारी का निर्माण निर्माण कराया गया है। जिससे विद्यालय परिसर में बच्चे सुरक्षित रह सकेंगे। क्षेत्र में कई जगह जो विकास की रोशनी से कोसों दूर थे वहां विकास की किरण पहुंचाने का हर संभव प्रयास जा रही है। क्षेत्र के आवश्यक जगहों पर पक्की सड़क का निर्माण करवाया गया हैं। जहाँ काम बच गया हैं वहां भी जल्द ही पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सरकार आम-आवाम के विकास के लिए कृत संकल्पित है।विधायक ने कहा की जब तक आपलोगों का साथ मिलता रहेगा तब-तक क्षेत्र में विकास की गाड़ी चलती रहेगी।

स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक डॉ सी एन गुप्ता का आभार प्रकट करते हुए कहां की चारदीवारी निर्माण से विद्यालय पूरी तरह से सुरक्षित हो गया.
इस दौरान धर्मेंद्र चौहान,सुशील सिंह,गामा सिंह,चन्दन समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे.

Related Post

You Missed