बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
25 जून 2020 गुरुवार
आज बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय पोखरिया वार्ड नंबर 37 के प्रांगण में जनता दल यूनाइटेड महानगर सेक्टर पोखरिया के अध्यक्ष अजय पासवान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें वार्ड नंबर 35, 36, 37, 38, 39, 40 वार्ड के अध्यक्ष और बुथ अध्यक्ष के पदाधिकारी भाग लिए। जिसमें महानगर के अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी नीतीश कुमार जो कहते हैं वह करते हैं। 2020 फिर से नीतीश कुमार का नारा लगाया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाए गए कार्यक्रम की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय मुफ्त में राशन देना, सभी के खाते में ₹1000 भेजना, बाहर से आए सभी साथियों को सुरक्षित घर तक पहुंचाना और उनके रोजगार की व्यवस्था करना मुखय प्राथमिकता थी और है।
बिहार से बाहर किसी को भी जाना नहीं पड़ेगा। सभी को बिहार में ही रोजगार उसके स्केल के हिसाब से दिया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जितने कार्यक्रम हो रहे हैं सभी कार्यकर्ताओं ने घर घर पहुंचाने की बात कही। हम लोग सभी मिलकर सभी योजनाओं की जानकारी घर-घर देंगे। मेरे वार्ड अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी गण ने कहा की मुख्यमंत्री द्वारा दी गई योजना की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है।
सेक्टर अध्यक्ष अजय पासवान, जिला महासचिव राजेंद्र महतो, नरेंद्र कुमार, अभय सिन्हा, मीडिया प्रभारी मेघराज, उपाध्यक्ष सिकंदर कुमार, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, महासचिव संजीत कुमार, महासचिव संजू देवी, सचिव किरण देवी, सचिव प्रवीण कुमार, सचिव विकास कुमार, सचिव मीना देवी, सचिव विक्रम कुमार, सर उल हक, राहुल कुमार, सनी कुमार, किशोर कुणाल, श्री कृष्ण कांत झा, वरुण कुमार पंडित अन्य साथी सभी वार्ड के अध्यक्ष और सचिव सभी ने माननीय मुख्यमंत्री जी की योजना की चर्चा की और प्रशंसा की।
सभी ने एक आवाज में कहा नीतीश कुमार के कार्यक्रमों की चर्चा जितनी की जाए कम है। माननीय मुख्यमंत्री जी जब से बिहार में आए हैं। बिहार का विकास होते जा रहा है अभी और हमें विकास की जरूरत है इसलिए फिर से माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लाना है और बिहार को बहुत आगे बढ़ना है ।


