Tue. Feb 10th, 2026

प्रशासन के नाक नीचे बन रहे अवैध ब्रेकर, लोग हलकान, प्रशासन मौन

मंसूरचक(बेगूसराय) ::–

मिंटू झा ::–

25 जून 2020 गुरुवार

सरकारी नियमों को धत्ता बताते हुए लोग रोज अपनी सुविधानुसार अवैध ब्रेकर का निर्माण करने में लगे हैं। जिस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है और लोग नित प्रतिदिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।

मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र में ही एक सप्ताह के अंदर दर्जनभर अवैध ब्रेकर का निर्माण लोगों ने अलग अलग स्थानों पर कर दिया, जिसकी ओर किन्हीं का ध्यान नहीं है। जबकि सरकारी प्रावधानों की बात करें तो ब्रेकर बनाने के अलग ही मापदंड निर्धारित हैं।

सिर्फ ईंट एवम बालू सीमेंट से ही नहीं बल्कि बिजली के खंभों को भी बड़े पैमाने पर इस कार्य में लगाया जा रहा है। जो एक अलग ही मामला बनता है।बप्रखंड क्षेत्र के आठों पंचायत के विभिन्न गाँवों में ब्रेकर देखा जा सकता है।

हाल के दिनों में अहियापुर चौक के पास लगातार तीन ब्रेकर बनाये गए, तो गोविंदपुर कोठी में बिजली के खम्भे आपका स्वागत करते मिल सकते हैं, तो हवासपुर में मानव निर्मित ब्रेकर से आपका सामना स्वाभाविक है।

अब देखना है कि इस अवैध ब्रेकर पर प्रशासन कबतक संज्ञान ले पाता है और आम लोगों को इस अनचाहे मुसीबत से कब तक छुट्टी मिलेगी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed