नालंदा ::–
बबलू कुमार ::–
25 जून 2020 गुरुवार
नालंदा जिला महिला जनता दल यूनाइटेड थरथरी प्रखंड में महिला जनता दल यू का कार्यकारिणी की बैठक किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि नालंदा महिला जदयू के जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी की उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता प्रखंड महिला अध्यक्ष श्रीमती यशोदा देवी ने किया।
इस बैठक को संबोधित करते हुए नालंदा महिला जनता दल यू के जिला अध्यक्ष मुन्नी देवी ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर जिला महिला जनता दल यू लगातार बैठक कर रही है। इसी कड़ी के तहत हम लोग थरथरी प्रखंड में बूथ सखी एवं पंचायत अध्यक्ष महिला जदयू की बैठक कर रहे हैं। बैठक में बुथसखी के साथ सभी बूथ पर 30 जून तक बुथ जिताने, चुनाव जीतो अभियान के तहत बैठक किया जा रहा है, साथ ही कहा कि पार्टी की मजबूती को लेकर लगातार चर्चा की जा रही है।
महिला अपनी भागीदारी दिखाकर पार्टी के प्रति अपनी अहम भूमिका और उपस्थिति दिखाएं। क्योंकि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा ही हम महिलाओं को 50% आरक्षण, पंचायती राज्य में दिया गया है। एवं सभी क्षेत्रों में 50% के आरक्षण का लाभ हमारे बिहार की महिलाएं पा रही है।
आगामी चुनाव होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा महिलाए अपनी भागीदारी दिखाएं।
बैठक में आशा देवी, शिशु कुमारी, निशु कुमारी, शशि कुमारी, गंगोत्री देवी, सविता देवी, चंचल देवी, सावित्री देवी, आरती देवी, प्रमिला देवी, संजू देवी, किरण देवी, उषा देवी सहित सैकड़ों महिला के साथ जनता दल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


