मंझौल-बेगूसराय ::–
अविनाश कुमार गुप्ता ::–
23 जून 2020 मंगलवार
विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं की समीक्षात्मक बैठक आज मंझौल नित्यानंद चौक स्थित पार्टी कार्यालय में जूम एप के माध्यम से किया गया।
जिसमें कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के दिशा निर्देशों को गौर से सुना और मिशन 2020 बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी, सिद्धांत एवं विजन को जन जन तक पहुचाने के लिए पांच जुलाई को 11 बजे दिन में फेसबुक लाइव के द्वारा डिजिटल रैली किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जय जय राम सहनी, जिला उपाध्यक्ष बाबू खान, अखिलेन्द्र पाठक, पारस कुमार विजय कुमार, समीर कुमार चौहान सहित अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

