Mon. Feb 9th, 2026

ग्राम रक्षा दल व पुलिस मित्र के द्वारा अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

भगवानपुर बेगूसराय ::–

राजीव नयन ::–

23 जून 2020 मंगलवार

भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत बनखंडी स्थान में बनवारीपुर समस्त ग्राम रक्षा दल का पुलिस मित्र के द्वारा अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया एवं इस धरना प्रदर्शन में सभी सदस्य अपनी आंखों पर काली पट्टी लगाकर सरकार का विरोध किया।

कई वर्षों से  पदाधिकारीओं के आदेशानुसार संध्या प्रहरी से लेकर राष्ट्रीय त्यौहार या आपदा कोरोनावायरस रोकथाम, जनता कर्फ्यू से लेकर लॉकडाउन या अन्य कार्यों में सहयोग प्रदान किया। परंतु इस कार्य के एवज में बिहार सरकार या केंद्र सरकार की ओर से कोई भी आर्थिक सुधार नहीं मिली।

एक तरफ बिहार सरकार और केंद्र सरकार यह कहता है कि बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दी जाएगी। वही ग्राम रक्षा दल सा पुलिस मित्र विगत कई वर्षों से केंद्र सरकार, राज्य सरकार को सेवा देते हुए आ रहा है। परंतु इन्हें कोई भी आर्थिक सहयोग नहीं मिला है। जिससे इन सभी सदस्यों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी। यह ना घर का ना घाट का रहा।

आज सभी प्रखंड मुख्यालय पर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं। अगर इनकी मांगे आचार संहिता से पहले पूरा नहीं किया जाता है तो पूरे बिहार में ग्राम रक्षा दल,  पुलिस मित्र अपने बैनर तले कहीं ना कहीं विधानसभा में अपना उम्मीदवार खड़ा करेगा और बिहार सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगा।

इसलिए अपनी मांगों को लेकर मानदेय एवं अस्थाई करण, दैनिक भत्ता, जीवन सुरक्षा बीमा और अनुसंधान हेतु आज समस्त ग्रामीण पुलिस मित्र एक दिवसीय धरना पर बैठे हुए।  उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो 1 जुलाई को अपने अपने क्षेत्र में अपने अपने जिला में पदयात्रा कर जिला पदाधिकारी के समक्ष अपना ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed