Mon. Feb 9th, 2026

जयप्रकाश जनता दल बेगूसराय जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्र से उतारेगी प्रत्याशी

बरौनी-बेगूसराय ::–

राजीव नयन ::–

23 जून 2020 मंगलवार

आज मंगलवार को शोकहरा 02 राजेन्द्र रोड बरौनी के सरपंच पति राज कुमार मिश्र के आवास पर जय प्रकाश जनता दल की वैठक हुई।

जिसमे जिला कार्यकारिणी  के सदस्य मौजूद थे। इस वैठक मे आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में बेगूसराय के सभी 7 विधान सभा सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करने का निर्णंय लिया गया।

इस बैठक की अध्यक्षता  प्रदेश महासचिव  आनंद कुमार के नेतृत्व में हुआ उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी बेगूसराय जिले की सभी सातों विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी एवं सातों विधानसभा हमारी पार्टी जीतेगी।

इस बैठक में जिला अध्यक्ष डा विश्मभर पाठक, जिला मिडिया प्रभारी राहुल कुमार, तेधड़ा प्रखंड अध्यझ जय शंकर चौघरी, कार्यकारणी सदस्य शुशील कुमार, दिपक कुमार, राज क़ुमार मिश्र उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed