Tue. Feb 10th, 2026

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में स्वर्ण भारती शिक्षण संस्थान के बच्चों ने लहराया परचम

चेरियाबरियारपुर-बेगूसराय ::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::–

22 जून 2020 सोमवार

प्रतिभा सुदूर ग्रामीण इलाके अथवा किसी शहर का मोहताज़ नहीं होता है. बल्कि प्रतिभावान बच्चे अपने प्रदर्शन के बल पर निखरकर पटल पर छा जाते हैं. उक्त बातें स्वर्ण भारती शिक्षण संस्थान खांजहांपुर के प्रधानाध्यापक जितेंद्र गोस्वामी उर्फ संजय गोस्वामी ने नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले विद्यालय के पांच बच्चों को सम्मानित करते हुए कही.

इस दौरान उन्होंने बच्चों को हौसला अफजाई करते हुए कहा आप ही देश के भविष्य हैं. भविष्य के भारत को संवारने एवं देश को मजबूती प्रदान करने में आपकी भूमिका बहुत अहम है. प्रधानाध्यापक ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के भविष्य को बनाने में जितना शिक्षक की भूमिका अहम होती है. उतना ही अध्ययनरत बच्चों के लिए लक्ष्य का निर्रधारण भी आवश्यक होता है. बेहतर शिक्षक के निर्देशन मे बच्चे अपने लक्ष्य का निर्धारण कर अध्यापन कार्य करें. तो सफलता निश्चित तौर पर कदम चूमेगी.

उन्होंने बच्चों को स्वस्थ, मजबूत एवं सुव्यवस्थित समाज के निर्माण के साथ देश के माटी का कर्ज उतारने हेतु लक्ष्य निर्धारण कर शिक्षा प्राप्त करने की अपील की. इस दौरान प्रतिभावान बच्चों को शिक्षकों के द्वारा मिठाई खिलाकर एवं प्रशस्ति पत्र सौंप कर सम्मानित किया गया.विदित हो कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र करोड़ खांजहांपुर स्थित स्वर्ण भारती शिक्षण संस्थान के बच्चे प्राय: हर साल नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा मे परचम लहराकर विद्यालय के साथ साथ क्षेत्र का मान बढ़ाने में सफलता प्राप्त करते आ रहे हैं. जिससे विद्यालय परिवार के साथ साथ अभिभावक एवं क्षेत्र के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

प्रधानाध्यापक ने बताया इस वर्ष अमरेश कुमार, उत्सव कुमार, खुशी कुमारी, शहनाज खातुन एवं अंकित कुमार ने सफलता अर्जित की है. वहीं बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रधानाध्यापक समेत शिक्षक वकील पासवान, राम प्रकाश पासवान तथा अमरजीत कुमार को दिया है. बच्चों की इस सफलता से क्षेत्र के शिक्षाप्रेमी एवं प्रबुद्ध लोगों में भी हर्ष व्याप्त है.

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed