Mon. Feb 9th, 2026

जनता दल यूनाइटेड महानगर के सभी बुथ अध्यक्ष, सचिव की बैठक, लिए गए अहम निर्णय

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

22 जून 2020 सोमवार

आज सोमवार को जनता दल यूनाइटेड महानगर के सदस्य बेगूसराय के सिंघौल सेक्टर और डुमरी सेक्टर का दौरा किया गया। वार्ड no 3 , 4 और 6 का दौरा किया गया।

इस दौरे के क्रम में सभी वार्ड के बुथ अध्यक्ष और सचिव से मुलाकात करते हुए वार्ड नंबर 5 में नगर परिषद सदस्य गौरी देवी के आवास पर सभी बुथ अध्यक्ष, सचिव की बैठक की गई।

इस बैठक की अध्यक्षता सेक्टर अध्यक्ष बिरजू चंद्रवंशी द्वारा की गई। सभी के द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया । माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा कि गई सभी योजनाओं की चर्चा हुई। सभी बुथ के अध्यक्ष, सचिव ने कहा कि हम लोग माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किए कार्यक्रम की चर्चा और जानकारी घर घर देने का काम करेंगे। इस कोरोना महामारी आपदा के समय जो माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा कार्यक्रम चलाया गया वह काबिले तारीफ है।हम लोग विधानसभा चुनाव के लिए भी पूरी तरह से तैयार है।

महानगर के जिला अध्यक्ष मुकेश जैन ने बैठक में भाग  लेते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी को जो व्यवस्था सरकार द्वारा की गई उसकी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब सभी को रोजगार देने का काम किया जा रहा है।  बिहार के सभी लोगों की चिंता माननीय मुख्यमंत्री जी को है। वे जो कहते हैं वह कर के दिखाते हैं। हम सभी कमर कस के माननीय मुख्यमंत्री जी के लिए होने वाले विधानसभा के लिए तैयार है।

आज इस बैठक में महानगर के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, निषाद महासचिव अरुण पासवान जी, सेक्टर अध्यक्ष बिरजू चंद्रवंशी, वीरेंद्र पटेल, अजय पासवान, मनीष शर्मा, अनिल निषाद, गौरी देवी, दया देवी ,फुल कुमारी देवी अन्य लोग शामिल थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed