Mon. Feb 9th, 2026

बिजली मिस्त्री के द्वारा रिशवत की मांग के विरोध में सड़क जाम

चेरियाबरियारपुर (बेगूसराय) ::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::–

22 जून 2020 सोमवार

सोमवार को बिजली विभाग के लचर एवं भ्रष्ट व्यवस्था के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने गोपालपुर पंचायत स्थित स्टेट हाईवे-55 को जाम कर जमकर हंगामा किया। साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पल्लव कुमार के नेतृत्व मे पुलिस बल जामस्थल पर पहुंच आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटाने के प्रयास में जूट गए।

बताया जाता है गोपालपुर पंचायत के वार्ड नंबर-05 एवं 07 मे पिछले 36 घंटे से बिजली सेवा बाधित रहने के कारण लोगों को भारी फजीहतों का सामना करना पड़ रहा था। तभी विभाग के मिस्त्री संतोष कुमार बिजली सेवा बहाल करने के लिए प्रत्येक कन्ज्यूमर 05 सौ रूपए की डिमांड करने लगे।

जिसके फलस्वरूप बिजली गूल होने की परेशानी झेल रहे ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। तथा आक्रोशितों के द्वारा सडक़ जामकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी गई।

दूसरी तरफ सूचना मिलते ही बिजली विभाग के एसडीओ अजीत कुमार के द्वारा त्वरित कार्रवाई के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हुआ। साथ ही एसडीओ के निर्देश पर विभाग के पांच मिस्त्री स्थल पर पहुंचकर बिजली सेवा बहाल कराने में जूट गए। इस बीच लगभग एक घंटे तक सडक़ पर आवागमन बाधित रही। फलतः सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

जबकि सडक़ जाम के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं एसडीओ के द्वारा भेजे गए मिस्त्री के द्वारा बिजली व्यवस्था बहाल कराने हेतु कार्य पर जूटने के उपरांत आक्रोशित लोगों ने सडक़ जाम हटाकर यातायात व्यवस्था को बहाल कराया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed