सारण-छपरा कार्यालय
22 जून, सोमवार
ब्यूरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज
सोनपुर के प्रभात रंजन को जदयू में बड़ी जिम्मेवारी
..राणा परमार अखिलेश .छपरा (सारण)
सोनपुर प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत अंतर्गत बैजलपुर निवासी और जेआईआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रभात रंजन को समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ का जदयू जिला महासचिव मनोनीत किया गया है.
बता दें कि प्रभात रंजन विगत 10 सालों से सामाजिक कार्य कर रहे हैं। सोनपुर के चर्चित युवा समाजसेवी प्रभात रंजन अपने शैक्षणिक संस्थान जेआईआईटी के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं तथा युवतियों को तकनीकी प्रशिक्षण दे उन्हे स्व रोजगार के योग्य बना रहे है। वहीं कॉरोना महामारी में भी गरीब रक्षक आर्मी का कार्य किसी से छुपा हुआ नहीं है।
जदयू में दायित्व संभालने पर समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ जदयू के नवनियुक्त जिला महासचिव श्री रंजन ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री विकास पुरुष नीतीश कुमार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बुक में सबसे अधिक विकास करने वाले मुख्यमंत्री का नाम लिखा जाएगा तो नीतीश कुमार का नाम सबसे पहले लिखा जाएगा।
बताना लाजिमी होगा कि प्रभात रंजन को विगत 20 जून को समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र नीरज ने पार्टी का सदस्यता प्रमाणपत्र देकर जिले में एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है।
जिलाध्यक्ष बनने पर पूर्व जदयू विधायक सुमित कुमार, भाजपा नेता ओम कुमार सिंह, बिनोद सिंह सम्राट , जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह , राष्ट्रीय बजरंग दल अध्यक्ष आर्यन सिंह, उपाध्यक्ष राकेश सिंह, शुभम सत्यार्थी, अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशवंत कुमार , सुमित जायसवाल समेत कई गणमान्य ने बधाई दी।

