ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज
लियो क्लब छपरा टाउन की कार्यकारिणी गठित

अंतराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन डिस्ट्रिक्ट 322E की युवा इकाई लियो क्लब छपरा टाउन का नए सत्र (2020-21) की कार्यकारिणी का गठन किया गया.
जिसमे लियो विकास कुमार को अध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता को सचिव, शबाना को कोषाध्यक्ष सर्व सहमति से चुना गया l वहीं चेयरपर्सन लायन विकास कुमार, सनी पठान को उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव अभिजीत कुमार, संयुक्त कोषाध्यक्ष मोहम्मद सलमान तथा मोहित कुमार को जनसम्पर्क पदाधिकारी के रूप में चयन किया गया।
इस चुनाव मे लियो डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन कुंवर जायसवाल, उप जिलाध्यक्ष अली अहमद, लायंस क्लब टाउन के सचिव सतीश कुमार पाण्डेय , वरुण सिंह, इत्यादि सदस्यगण उपस्थित थे।

