Tue. Feb 10th, 2026

विश्व और मानव कल्याण के लिए योग जरूरी, क्रीड़ा भारती के आह्वान पर जिले के सैकड़ों परिवारों ने घर पर किया योगासन

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

21 जून 2020 रविवार

आज 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती,उत्तर बिहार प्रांत के आह्वान पर बेगूसराय क्रीड़ा भारती इकाई के द्वारा जिले के सैकड़ों घरों में सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आज सुबह योगासन एवं ध्यान कार्यक्रम करते हुए योग दिवस मनाया गया।

क्रीड़ा भारती के उत्तर बिहार प्रांत मंत्री अमित कुमार ठाकुर ने कहा कि कोरोना आपदा को देखते हुए संगठन ने इस बार योग दिवस को घर पर ही मनाने का निर्णय किया। जिसके अंतर्गत आज राज्य के हजारों घरों में योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अब योग हर रोग की दवा बन चुकी है, विश्व एवं मानव कल्याण के लिए योग निहायत ही जरूरी है।

उत्तर बिहार प्रांत के सह मंत्री नवीन सिंह परमार ने कहा कि व्यक्ति के तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक है। योग के द्वारा कोरोना महामारी से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम को भी मजबूत किया जा सकता है। योग की खोज एवं इसका प्रचार प्रसार विश्व स्तर पर होना भारत के लिए गर्व की बात है। आज योग हर घर की जरूरत बन चुकी है।

क्रीड़ा भारती बेगूसराय के जिला संयोजक सह शारीरिक शिक्षक रणधीर कुमार ने कहा कि बेगूसराय जिले में क्रीड़ा भारती के गठन के पश्चात संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। आज जिले के लगभग 200 से अधिक परिवार, संगठन से जुड़े हुए सदस्यों एवं खिलाड़ियों के द्वारा घर पर ही योग दिवस मनाते हुए योग एवं ध्यान किया गया। जिसके अंतर्गत लगभग 600 वैक्ति इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

आज बच्चे, बूढ़े, जवान, महिला, पुरुष सभी योग को अपना कर स्वस्थ हो रहे हैं। योग एवं ध्यान के द्वारा कई रोगों का उपचार किया जा सकता है।
जिला के सह संयोजक बाबुल कुमार ने कहा कि आज हमलोगों ने संगठन के आह्वान पर विभिन्न आसनों के अंतर्गत सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, मकरासन, चक्रासन, त्रिकोणासन, तितली आसन, सर्पासन, बज्रासन, हलासन, सलभासन तथा प्राणायाम के अंतर्गत अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भस्तिका, भ्रामरी, शीतली, सितकारी का अभ्यास किया गया।

बेगूसराय जिले के विभिन्न प्रखंडों के अंतर्गत संगठन के सदस्यों ने अजित श्रीवास्तव के नेतृत्व में साहेबपुरकमाल में, सुनील कुमार के नेतृत्व में बीरपुर में, मनीष कुमार के नेतृत्व में चेरियाबरियारपुर में, राजीव रंजन राजा के नेतृत्व में बलिया में, केतन कुमार के नेतृत्व में भगवानपुर में, अभिनीत कुमार एवं विकास कुमार के नेतृत्व में बरौनी में, राजेश कुमार एवं रत्नेश कुमार के नेतृत्व में तेघड़ा प्रखंड में, पवन कुमार सुमन एवं राणा कुमार के नेतृत्व में बखरी प्रखंड में योग दिवस मनाते हुए योगाभ्यास किया गया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed