Fri. Mar 27th, 2026

दिसम्बर CTET पास अभ्यर्थीयों की धमकी, सरकार बातें माने नहीं तो चुनाव में भुगतना पड़ेगा खामियाजा

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

20 जून 2020 शनिवार

प्राथमिक शिक्षक नियोजन को लेकर लगातार पूरे प्रदेश में दिसम्बर CTET पास अभ्यर्थी अपनी मांग को रख रहे हैं, लेकिन सरकार अपना तानाशाही रवैया अपनाते हुए इन लोगों की मांग को नहीं मान रही।

सर्व विदित है की नियोजन की प्रक्रिया दस साल के बाद हो रही है। ऐसे में अगर इन लोगों का नियोजन इस बार नहीं हुआ तो हजारों अभ्यर्थी जिनकी आयु समाप्त होने वाली है। भविष्य में कभी शिक्षक नहीं बन पाएंगे। उक्त बातें लगातार राहुल किरण की अध्यक्षता में G. D काॅलेज बेगूसराय में अभ्यर्थी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार के कानों तले जूं तक नहीं रेंगती।

ऐसे में आगे चुनाव है और वर्तमान सरकार का रवैया शिक्षा और शिक्षक को लेकर काफी खराब है। जिस पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए और वर्तमान नियोजन में दिसम्बर CTET पास अभ्यर्थियों को मौका देना चाहिए। नहीं तो आने वाले चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पडेगा और हमलोग उग्र आंदोलन करेंगें।

उक्त मौके पर नीलू कुमारी, विक्रम, दीपक, प्रभात, हरि ओम, बिट्टू, विनोद, विजय, राम उदय, रंजित, सिन्टू , ओम प्रकाश, अविनाश, विरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed