Tue. Feb 10th, 2026

कैंडल मार्च निकाल भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा गलवान में शहीद जवानों को दी गई श्रंद्धाजलि

मंझौल-बेगूसराय ::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::–

20 जून 2020 शनिवार

चेरियाबरियारपुर दक्षिण मंडल अध्यक्ष मनोज भारती, वरिष्ठ कार्यकर्ता अमरेश कुमार, शम्भू शरण शर्मा के नेतृत्व में गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों के प्रति संवेदना एवं सम्मान व्यक्त करते हुए कैंडिल मार्च का आयोजन किया गया। जो मंझौल पुस्तकालय चौक से चलकर शहीद मेजर मुकेश भवन पर पहुँचकर समाप्त हुआ।

इस मार्च में भाजपा के वरिष्ठ नेता शालिग्राम प्रसाद सिंह, चुनचुन सिंह, आई०टी०सेल अध्यक्ष सिम्मी सिंह, मंडल महामंत्री ओमप्रकाश राम, सहित सभी मंच मोर्चा के पदाधिकारी ,जिला कार्यसमिति सदस्य रामप्रवेश सहनी शामिल हुए एवं आम लोग भी मार्च में शामिल होकर श्रंद्धाजलि दी।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि चीन ने जो दुस्साहस किया है उस स्थिति से हमारा देश जिस स्तर पर जाना पड़े, युद्ध की स्थिति में भी जाने के लिए तैयार है। यह कैंडिल मार्च देश की एकता का प्रतीक है।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि हमारी सेना के सुरक्षा के कारण ही हमलोग घर में सो पाते हैं।उनके समर्थन और शहीद के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए यह कार्यक्रम किया गया है। देश का एक एक नागरिक उनके हौसला अफजाई के लिए खड़ा है।

चीन ने जो कोरोना महामारी फैलाया उस दुष्कर्म को छुपाने के लिए एक सुनियोजित कार्यक्रम तैयार किया है। जिसे हम चारों तरफ से घेरने की तैयारी में हैं। भारतीय सेना सीमा पर तो नागरिक उसके आर्थिक पहलू पर चोट करेगी उसके उत्पादों का विरोध करती है। मंडल महामंत्री ओमप्रकाश राम एवं जिला कार्यसमिति सदस्य रामप्रवेश साहनी ने भी इसकी जोरदार निंदा की।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed