चेरियाबरियारपुर-बेगूसराय ::–
अविनाश कुमार गुप्ता ::–
19 जून 2020 शुक्रवार
आज शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा चीनी सैनिकों के द्वारा बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध मे चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया गया। जिसका नेतृत्व जिला सहसंयोजक रामनरेश उर्फ टूको के द्वारा किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान जिला सहसंंयोजक ने चीनी राष्ट्रपति शी जीनपींग की जमकर भ्रत्सना की। उक्त पुतला दहन कार्यक्रम चेरिया बरियारपुर प्रखंड मुख्यालय गेट सामने एस एच-55 पर किया गया।
वक्ततओं ने चीनी राष्ट्रपति पर छल के द्वारा हमला करवाने का आरोप लगाया। जिसमें हमारे देश के 20 वीर सपूतों ने गलवान घाटी में शहीद हो गए। बावजूद इसके शहीद जवानों ने शहादत से पूर्व देश के दुश्मन के 43 सैनिकों को जहन्नुम का रास्ता दिखा दिया। उक्त हमले में जिस तरह देश के वीर जवानों ने सीमा की सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। उस पर जहां देश वासी गर्व की अनुभूति महसूस कर रहे हैं।
वहीं चीनी राष्ट्रपति के छल को लेकर पूरे देश में आक्रोश की ज्वाला धधक रही है। इस दौरान वीएचपी एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सेना को खूली छूट देने की अपील की।
मौके पर बजरंग दल के प्रखंड संयोजक राजकमल कुमार, मिलन केंद्र प्रमुख अंजनी कुमार, वौआ कुमार, पूर्व संयोजक बजरंग दल सोनु कुमार, सुमित कुमार, हिमांशु कुमार, राहुल कुमार, अमन ऊर्फ मंचु कुमार, विश्वजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे।


