Tue. Feb 10th, 2026

कैंडल मार्च निकाल युवा जदयू के कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

 बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

17 जून 2020 बुधवार

युवा जदयू के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कार्यालय से निकाला गया कैंडील मार्च। ज्ञात हो कि 16 जून 2020 को भारतीय सीमा के गलयान बार्डर पर चीनी सैनिकों के द्वारा भारतीय सैनिकों के उपर की गई गोलीबारी में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गये। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं के द्वारा शहीद जवानों की शांति के लिए जिला कार्यालय से कैंडील मार्च निकालकर शहीद जवान अमर रहे का नारा लगाते हुए सुभाष चौक स्थित सुभाष चन्द्र बोस जी की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर समाप्त हुआ।

जिसके उपरांत वहां पर मौजूद जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा कि चीनी सैनिकों के द्वारा लगभग 45 साल बाद ये दुससाहस देखने को मिला।जिसमें हमारे देश के वीर जवान शहीद हो गये। इस घटना की जितनी निंदा की जाय कम होगी।

वहां पर मौजूद सोशल मिडिया प्रभारी जय किशन चौधरी ने कहा कि हम भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को धन्यवाद देना चाहते हैं। जिन्होने त्वरित सेना को आदेश देते हुए चीनी सैनिकों के उपर जबाबी कार्रवाई का आदेश देते ही सेना ने 40 चीनी सैनिकों को मार गिराया। इसके लिए हम सभी युवा जदयू के कार्यकर्ता रक्षा मंत्री सहित सेना के जवानो के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। साथ ही देश के सभी युवा वर्ग से चीनी सामानो के बहिष्कार करने की मांग करते हैं।

जिला सचिव आशीष कुमार ने कहा की युवा जदयू के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियरंजन पटेल जी के आदेशानुसार यह कैंडील मार्च का आयोजन सूबे बिहार में युवा जदयू के कार्यकर्ताओं ने किया। इस घटना में शहीद हुए जवानों के प्रति मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी पहले ही शोक वयक्त कर चुके हैं। हम सभी भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से शहीद हुए 20 जवानों के बदले में 2000 चीनी सैनिकों के कटा हुआ सर लाने की मांग करते।

युवा जदयू के कार्यकर्ताओं सहित बेगूसराय जिले का हर एक युवा बार्डर पर जाकर चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जबाब देने में सक्षम है। इसकी अनुमति आपके द्वारा दी जाय। कैंडील मार्च में युवा जदयू जिला महासचिव नीरज कुमार, जिला सचिव ललन कुमार शर्मा, मो राजा, निशांत सिंह, राकेश कुमार जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed