चेरियाबरियारपुर-बेगूसराय ::–
अविनाश कुमार गुप्ता ::–
17 जून 2020 बुधवार
चेरियाबरियारपुर में मंगलवार को बाबा टोला में शहीद कॉमरेड शिवचंद्र प्रसाद सिंह की 16 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्र के दर्जन भर कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया.
विदित हो कि प्रत्येक वर्ष इस दिन मेधावी छात्रों व गरीबों को सम्मानित करने का कार्यक्रम होता था. कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं नें कॉमरेड शिवचंद्र को गरीब तथा मजदूरों का मसीहा बताया. वक्ताओं ने कहा शहीद
कॉमरेड पूरा जीवन गरीबों को बसाने एवं मजदूरों को उनका अधिकार दिलाने के लिये समर्पित कर दिया. वे सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा उप्लब्ध रहते थे. उनके असमय चले जाने से गरीबों ने अपना सच्चा हितैषी खो दिया.
पंसस मनोज पासवान ने कहा कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल के दर्जनों मजदूरों की नौकरी स्थायी करवाने में उनका बड़ा योगदान रहा है. वार्ड सदस्या सुनीता देवी ने उन्हें गरीबों का सच्चा साथी करार दिया.
कार्यक्रम आयोजन समिति के प्रमुख पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण की इस विकट स्थिति में क्षेत्र के युवाओं ने गली मुहल्लों को सेनिटाइज़ करने से लेकर लोगों को जागरुक करने, मास्क, साबुन तथा सेनिटाइजर वितरण करने एवं क्षेत्र के लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए जो सेवा की है. उससे प्रभावित होकर उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया.
कार्यकम में बमबम झा, आशीष आनंद, प्रिंस कुमार, जग्गू ठाकुर, अनुज साव तथा फुद्दन कुमार समेत दर्जन भर युवाओं को शाल ओढ़ा कर व फूल माला देकर सम्मानित किया गया.

