Fri. Mar 27th, 2026

यूनिफॉर्म एवं सिविल सर्विस समूह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

 

 मंझौल-बेगूसराय ::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::–

17 जून 2020 बुधवार

मध्य विद्यालय नवलगढ़ के सभागार में यूनिफॉर्म एवं सिविल सर्विस समूह नवलगढ़ के तत्वाधान में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2020 में उच्चतम स्थान प्राप्त करने वाले नौला हाई स्कूल के मेधावी छात्र, छात्राओं को मेडल ,पुरस्कार और प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया .

इस अवसर पर मुख्य मार्गदर्शक के रुप में रमेश चंद्र शर्मा (अवकाश प्राप्त शिक्षक )इंदु शेखर सिंह (अवकाश प्राप्त शिक्षक )नरेश सर (प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय नौला) उपस्थित रहे.

रमेश चंद्र शर्मा ने बच्चों को ज्ञान का महत्व बताया, वही वर्तमान शिक्षा नीति की आलोचना भी की. इंदु शेखर सर ने बच्चों को सच्ची लगन और इमानदारी से कर्म करने का मूल मंत्र दिया . नरेश सर ने अर्जुन की तरह लक्ष्य भेदन करने वाला बनने के लिए प्रेरित किया.

मंच संचालन करते हुए शिक्षक गौरव कुमार पाठक ने अपनी ओजस्वी वाककला व प्रेरक पंक्तियों के माध्यम से बच्चों को समाज व राष्ट्र निर्माण हेतु आगे आने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर ग्राम पंचायत नौला की प्रधान अनीता देवी, शिक्षक प्रेम कुमार कपिल देव साहनी, लालु सहनी , विकास कुमार ,आदि ने भी विचार रखे.

समारोह में बच्चों के अभिभावक को भी सम्मानित किया गया. अतिथियों का सम्मान आयोजन समिति की ओर से संजीव कुमार सहनी( बिहार पुलिस के जवान )और (भारतीय रेल में कार्यरत) विपिन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
सम्मान पाने वाले छात्र-छात्राएं हैं ::–

गौतम, सुबोध, साकेत, अभिषेक, आकाश, प्रियांशु, दिनकर, साकेत अंकुश, रमन, रोशन, गौरव, अंगद, पल्लवी गुंजन और ज्योति.

आयोजक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज को नई दशा और दिशा मिलती है. मैं अपनी ओर से पूरी यूनिफॉर्म सिविल सर्विस की टीम को साधुवाद देता हूं और अपेक्षा करता हूं कि आगे भी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में उनका सराहनीय योगदान रहेगा.

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed