Tue. Feb 10th, 2026

भोजपुर :: भारतीय क्रांतिवीर पार्टी अपनी 10 सूत्री मांगों के साथ अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे

भोजपुर-(संदेश) ::–

बबलू कुमार :: –

17 जून 2020 बुधवार

भोजपुर जिले के संंदेश प्रखंड में हो रहे भ्रष्टाचार एवं किसानों की समस्या, अवैध बालू खनन एवं मजदूरों को उचित अधिकार दिलाने को लेकर भारतीय क्रांतिवीर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद राज कृष्ण पासवान के द्वारा 10 सूत्री मांगों को लेकर संदेश प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठें है।

अनशन की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संचालन पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ जे एन उपाध्याय कर रहे हैं ।अनशन पर बैठे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण पासवान ने बताया कि संदेश प्रखंड में हमारी पार्टी 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड में बढ़ रहे भ्रष्टाचार के साथ राशन वितरण में डीलरों के द्वारा रहे धांधली को लेकर एवं सभी जरूरतमंद गरीबों को राशन कार्ड, इंदिरा आवास ,इनपुट राशि , सुखाड़ राशि,शौचालय राशि ,कोरोना के नाम पर मिला सुविधा का पैसा तत्काल देना होगा।

साथ ही गरीब मजदूर को रोजगार के लिए रोजगार की गारंटी एवं सभी किसानों का इनपुट रोजना का लाभ तत्काल दिया जाना चाहिए और इस पर धांधली करने वाले कोऑर्डिनेटर के खिलाफ जांच बैठा कर उन पर करवाई किया जाना चाहिए।

भारतीय क्रांतिवीर के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ कृष्ण पासवान ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि जब से संदेश थाना प्रभारी सुधीर कुमार संदेश में आए हैं। संदेश थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध शराब की फैक्ट्री खुलवाने का काम किये हैं। संदेश थाना क्षेत्र के हर गांव में शराब बेचने वाले के संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है। शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए थाना प्रभारी संदेश सुदेश कुमार से बात करने पर कोई करवाई नहीं किया जाता है। साथ ही शराब पीने के नाम पर फर्जी केस करके गरीब दलित को जेल भेज दिया जाता है।

वही हम आम जनता की जन समस्या को लेकर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन के दौरान संदेश के प्रखंड विकास पदाधिकारी बिंदु कुमार , पूर्व अंचलाधिकारी महेश कुमार ,थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार के द्वारा संदेश थाना में मेरे ऊपर फर्जी केस किया गया है। उस सभी केस को बिना शर्त वापस लिया जाए।

साथ ही कहा कि बालू की ब्रांडसन कंपनी सोन नदी में बालू खनन के नाम पर सभी नियमों के ताक पर रख कर बालू की खुदाई किया जा रहा है ।  मजदूरों को बालू घाट पर स्थाई काम नहीं मिलता है जो मजदूर बालू घाट पर जाते हैं तो कंपनी और बालू खनन माफिया के द्वारा मजदूरों को भगा दिया जाता है । आए दिन अवैध रूप से हो रहे बालू खनन पर तत्काल रोक लगाया जाए ।

रोज अवैध रूप से ओवरलोड बालू लदे ट्रकों के जाम से आम जनता परेशान है। बालू मजदूरों को सोन नदी में मनरेगा के तहत नियमित रूप से बालू निकलने के लिए भोजपुर जिला पदाधिकारी से मांग किया और सोन नदी में पॉपलिंग मशीन से बालू की हो रही खुदाई को तत्काल बंद किया जाए ।

अनिश्चितकालीन अनशन में पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिसमें प्रमोद कुमार, चंदन कुमार, गोरख कुमार, राम जी, राम भजन राम ,सकलदीप चौधरी ,देवेंद्र चौधरी ,राजू पासवान, संजीव कुमार ,अमरजीत पासवान ,राज कुमार पंडित ,रुदल पासवान, उमा शंकर पंडित ,अवधेश पंडित ,विभूति पासवान ,ओम प्रकाश पासवान ,राजू पांडे ,श्रीकांत प्रसाद ,हरे राम प्रसाद पासवान ,सुरेंद्र पासवान, मुन्ना पंडित ,अशोक पासवान ,सोनू कुमार, महेश पासवान, सुरेंद्र पंडित के साथ पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed