Tue. Feb 10th, 2026

चेरियाबरियारपुर में शराबी पुत्र को सबक सीखाने मां ने भिजवाया जेल

चेरियाबरियारपुर-बेगूसराय ::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::–

16 जून 2020 मंगलवार

चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खांजहांपुर पंचायत के करोड़ गांव में सोमवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली। जब एक मां ने अपने शराबी पुत्र को सबक सीखाने के उद्देश्य से देशी शराब के साथ पुलिस के हवाले करवा दिया.

बताया जाता है बहोर सहनी के पुत्र अवध सहनी प्रायः घर मे शराब पीकर उत्पात मचाया करता था. जिससे घर वाले क्षुब्ध हो गए थे. हालांकि इस दौरान परिजनों एवं शुभचिंतकों के द्वारा अवध को समझाने बुझाने का लगातार प्रयास जारी रहा. परंतु वह अपने आदत से बाज़ आने को तैयार नहीं था.

आखिर में तंग आकर उसकी माता ओझल देवी ने सबक सीखाने की मन मे ठान ली तथा जैसे ही शराबी पुत्र दो लीटर महुआ देशी शराब के साथ घर पहुंचकर पीने की तैयारी मे जुटा, उसी वक्त थाना पुलिस को सूचना देकर रंगे हाथ शराब के साथ पकड़वा कर पुलिस के हवाले कर दिया.

थानाध्यक्ष पल्लव कुमार ने शराब की जप्ती सूची बनाकर गिरफ्तार शराबी को जेल भेज दिया.

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed